Himachal News Alert: नेपाली मूल की महिला ने सेब के पेड़ से लगाया फं**दा! गई जान

Himachal News Alert: रामपुर थाना के तहत पलजारा क्षेत्र में एक महिला द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। मृत महिला की पहचान ताशी लामा की पत्नी के रूप में हुई है।
Himachal News Alert: नेपाली मूल की महिला ने सेब के पेड़ से लगाया फं**दा! गई जान
नेपाली मूल की उक्त महिला क्षेत्र में अपने पति के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने यहां अचानक ही सेब के पेड़ से फंदा लगाया और उस पर लटक कर अपनी जान दे दी।
दूसरी तरफ जब किसी ने महिला के शव को देखा तो मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को फंदे से उतारा गया।


पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या क्यों की है इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल तकलेच चौकी ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की है।
साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में फिलहाल किसी भी पक्ष ने महिला की मौत को लेकर कोई शक या संदेह जाहिर नहीं किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालांकि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

