IIIT Una : आईआईआईटी ऊना के होनहारों का कमाल! अमेज़न ने 6 छात्रों को दिया 50-50 लाख का पैकेज

IIIT Una : हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के छात्रों ने अपनी काबिलियत के दम पर दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी में लाखों रुपये का वार्षिक पैकेज हासिल कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
IIIT Una : आईआईआईटी ऊना के होनहारों का कमाल! अमेज़न ने 6 छात्रों को दिया 50-50 लाख का पैकेज
जी हाँ, IIIT ऊना के छह स्टूडेंट्स को 50-50 लाख रुपए का पैकेज मिला है। दरअसल, अमेज़न ने शुरुआत में IIIT ऊना के 8 छात्रों को 6 महीने के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चुना था। इस कठिन ट्रेनिंग और काम के दौरान छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने इनमें से 6 छात्रों को सीधे जॉब ऑफर दे दिया।
प्लेसमेंट पाने वाले स्टूडेंट्स में कृष चौधरी, प्रसून कुशवाहा , प्रियांशु राज, वैभव मदान, तनिष्क गुप्ता और श्रेयांश शुक्ला शामिल हैं। पलक गुप्ता और फैज़ अहमद फिलहाल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर इंटर्न के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।


किसकी कहाँ हुई नियुक्ति
कृष चौधरी और प्रसून कुशवाहा की नियुक्ति हैदराबाद स्थित अमेज़न के HYD13 कैंपस में हुई है। प्रियांशु राज, वैभव मदान, तनिष्क गुप्ता और श्रेयांश शुक्ला को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया गया है।
कठिन इंटरव्यू के बाद हुआ चयन
इन छात्रों का चयन कोई आसान प्रक्रिया नहीं थी। कई राउंड के ऑनलाइन इंटरव्यू और कोडिंग टेस्ट के बाद इन्हें चुना गया। चयनित छात्रों ने ‘जस्ट वॉक आउट टेक्नोलॉजी’, डिलीवरी एक्सपीरियंस, एक्सेस प्वाइंट टेक्नोलॉजी और लास्ट माइल जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता दिखाई।

उधर, संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने छात्रों की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और संस्थान की मजबूत शैक्षणिक नींव का परिणाम बताया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

