दुखद: कुएं में गिरने से महिला की गई जान! स्कूल से लौटी बेटियों ने देखा मां का शव, पिता की पहले ही हो चुकी मौ**त

पुलिस थाना अम्ब के तहत ग्राम पंचायत ठठल में दुखद घटना घटी है जहाँ कुएं में गिरने के कारण एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। महिला की मौत से क्षेत्र में भी मातम छाया हुआ है।
दुखद: कुएं में गिरने से महिला की गई जान! स्कूल से लौटी बेटियों ने देखा मां का शव, पिता की पहले ही हो चुकी मौ**त
मृतका की पहचान रजनी देवी (43) पत्नी स्वर्गीय राजिन्द्र सिंह निवासी गांव नक्की के रूप में हुई है, जोकि अचानक ही संतुलन बिगड़ने से घर के समीप ही बने कुएं में जा गिरी।
हादसे का पता उस वक्त चला जब 11वीं और 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली रजनी देवी की दोनों बेटियां स्कूल से घर लौटी और मां को ढूंढने लगी। हर जगह मां को दोनों बेटियों ने खोजा मगर उसका कहीं से कोई पता नहीं चल पाया।


इसी दौरान जब माँ की तलाश में बड़ी बेटी घर से बाहर निकली तो उसकी नजर कुएं में तैरते मां के शव पर गई, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बड़ी बेटी ने जब चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो उसकी छोटी बहन और स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
इसके बाद जैसे-तैसे कर महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। लेकिन महिला की यहां पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

दुखद बात यह है कि कुछ साल पहले ही मृतका के फौजी पति का सड़क हादसे में देहांत हो गया था। ऐसे में दोनों मासूम बेटियों मां के चले जाने से अकेली पड़ गई है। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

