Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में दुखद घटना: बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी ने अचानक छोड़ी दुनिया! मौके पर मचा हड़कंप, पीछे छूटी पत्नी और बेटी

TROWS

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ में दुखद घटना घटी है, जहां बैडमिंटन खेलते वक्त एक खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

Holi 2026 -2

हिमाचल में दुखद घटना: बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी ने अचानक छोड़ी दुनिया! मौके पर मचा हड़कंप, पीछे छूटी पत्नी और बेटी

यह घटना बचत भवन स्थित इंडोर स्टेडियम में उस वक्त घटी जब 55 वर्षीय रवि राणा निवासी चौबीन पंचायत बैडमिंटन खेलने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन खेला और उसके बाद वह रेस्ट करने के लिए कुर्सी पर बैठ गए।

Indian Public School

पानी पीते बेहोश हुआ खिलाड़ी
तभी जब वह पानी पी रहे थे तो अचानक ही वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उन्हें उपचार के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Doon valley school

हार्ट अटैक से मौत की आशंका
हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई होगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, मगर प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक की बात सामने आ रही है। बताते चलें कि रवि राणा ठेकेदारी का काम करते थे।

सक्रिय खिलाड़ी थे रवि राणा
ठेकेदारी के साथ-साथ वह सक्रिय खिलाड़ी भी थे, जोकि रोजाना बैडमिंटन खेला करते थे। इतना ही नहीं खुद को फिट रखने के लिए वह नियमित रूप से योग भी किया करते थे। उनकी मौत से क्षेत्र में जहां शोक की लहर दौड़ी हुई है, वहीं परिवार में मातम छाया हुआ है। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs In Himachal: हिमाचल के युवक-युवतियों को नौकरी का मौका! एकाउंट्स असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती

Jobs In Himachal: हिमाचल के युवक-युवतियों को नौकरी का मौका! एकाउंट्स असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती

Achievement: सिर से उठा पिता का साया! मां ने नहीं टूटने दिया हौसला, अब हिमाचल के पहले नेत्रहीन वकील बने लग्नेश!

Achievement: सिर से उठा पिता का साया! मां ने नहीं टूटने दिया हौसला, अब हिमाचल के पहले नेत्रहीन वकील बने लग्नेश!