शेयर बाजार गिरावट: बाजार में क्यों मचा कोहराम! क्या 30 मार्च को और गिर जाएगा शेयर बाजार, जानिये

शेयर बाजार में आज अचानक से डर का माहौल बन आया। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिसके बाद निवेशकों के बीच कोहराम मच चुका है। सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल निशान पर बंद हुए। जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि बाजार में अनिश्चितता बढ़ती जा रही है।

शेयर बाजार गिरावट: बाजार में क्यों मचा कोहराम! क्या 30 मार्च को और गिर जाएगा शेयर बाजार, जानिये
ग्लोबल तनाव, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेशकों का भारत के बाजार से पैसा बाहर निकालना यह सब मिलकर बाजार पर दबाव बना रहा है। जिसके चलते निवेशक अब एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या 30 मार्च को भी बाजार में इसी प्रकार की गिरावट देखी जाएगी? या फिर बाजार में कुछ स्थिरता की उम्मीद है?

27 मार्च 2026 रिकॉर्ड तोड़ गिरावट से दहल गया बाजार
बता दे शुक्रवार 27 मार्च 2026 को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को भी मिली। BSE सेंसेक्स करीबन 1690 अंक पर गिरा और निफ्टी 486 अंक से नीचे आया। यह गिरावट अचानक नहीं हुई बल्कि इस गिरावट के पीछे कई कारण है: ग्लोबल दबाव, तेल के बढ़ते दाम, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जिसकी वजह से भारत के निवेशकों ने भी मुनाफा वसुली शुरू कर दी है और इसी के चलते भारत के बाजारों पर दबाव बढ़ गया है।


30 मार्च को बाजार की चाल कैसी हो सकती है?
अब आगे सवाल यह है कि शनिवार रविवार के बन्द के बाद सोमवार 30 मार्च को बाजार की हालत कैसी होगी। तो इसका सीधा जवाब है कि यह ग्लोबल मार्केट पर निर्भर करेगा। अब सभी की नजर कच्चे तेल की कीमतों पर, रुपए की चाल और डॉलर की मजबूती पर है।
यह सारे घटक इसपर सीधा असर डालेंगे। वहीं फॉरेन इन्वेस्टर्स की खरीद बिक्री ही बाजार की दिशा तय करेगी। यदि सोमवार तक इसमें कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिलता तो बाजार इसी तरह गिरता रहेगा। हालांकि एक्सपर्ट्स की माने तो अगले 3 से 6 महीने तक यह गिरावट दिखेगी। लेकिन इसमें हल्की-हल्की रिकवरी देखने को भी मिल सकती है।


इस गिरावट के दौर में निवेशकों को क्या करना चाहिए
● इस गिरावट के दौर में निवेशकों को घबराना नहीं है। क्योंकि बाजार जब गिरता है तो निवेशक डर कर अपने शेयर बेच देते हैं और यही सबसे बड़ा नुकसान करता है।
● ऐसे में अच्छे और मजबूत कंपनियों में निवेश पर भरोसा रखें।
● क्योंकि बाजार की गिरावट अस्थायी हो सकती है। याद रखें क्रैश में शेयर बेचेंगे तो लॉस ही मिलेगा। वहीं होल्ड करेंगे तो कई बार रिकवरी का मौका रहता है।
● SIP करने वालों को SIP को रोकना नहीं है बल्कि इस दौरान SIP को जारी रखना है। गिरते बाजारों में यूनिट ज्यादा मिलती है जो लॉन्ग टर्म में वेल्थ बनती है।
● कभी भी किसी भी निवेश में एक साथ पैसा ना लगाएं, स्ट्रेटजी अपनाएं और स्टेप बाय स्टेप इन्वेस्टमेंट करें।
● डायवर्सिफिकेशन पर भरोसा करें, वर्तमान में बाजार की स्थिति को देखते हुए बैंकिंग स्टॉक, FMCG, IT, डिफेंस जैसे कंपनी में निवेश करें।
● हालांकि शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग करने वाले इस दौरान सावधान हो जाए क्योंकि मार्केट खतरनाक जोन में है।
● इस दौरान ओवर ट्रेडिंग से बचें और शॉर्ट टर्म रिटर्न का लालच ना करें।
● इस दौरान कैश रखना बेहद जरूरी है क्योंकि पूरी रकम निवेश करने के बाद यदि मार्केट गिरता है तो काफी भारी जोखिम साबित हो सकता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर वर्तमान में शेयर बाजार दबाव में जरूर है क्योंकि ग्लोबल फैक्टर्स इस पूरी स्थिति का मुख्य कारण बने हुए हैं। 30 मार्च का दिन बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। यदि सोमवार तक हालात नहीं सुधरे तो गिरावट और गहरी हो सकती है। ऐसे में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वह सतर्क रहें, सोच समझकर फैसला लें और निवेश की रणनीति तय करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



