Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: खेत में बकरियां चराते अचानक चली गोली! पूर्व सैनिक की मौ**त, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

TROWS

Himachal News Alert: बिलासपुर जिला के बरमाणा थाना के तहत खांगड़ गांव में गोली लगने से घायल हुए पूर्व सैनिक की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामला वीरवार का है जब ईश्वर सिंह चंदेल गांव के ही सुशील कुमार के साथ खेत में बकरियां चरा रहे थे।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: खेत में बकरियां चराते अचानक चली गोली! पूर्व सैनिक की मौ**त, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान वह अपनी बंदूक को खेत में लेकर गए थे जिसे उन्होंने पेड़ के पास खड़ा किया हुआ था। तभी अचानक बंदूक नीचे गिर पड़ी जिससे निकली गोली पूर्व सैनिक के घुटनों में जा लगी। गोली लगने से पूर्व सैनिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए तुरंत एम्स बिलासपुर ले जाया गया।

Indian Public School

लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि यहां पर देर रात तक भी व्यक्ति को डॉक्टरों द्वारा इलाज नहीं दिया गया। गोली लगने के 7 घंटे बाद डॉक्टरों द्वारा ईश्वर सिंह चंदेल का ऑपरेशन किया गया और उसके बाद उन्हें प्रशिक्षु डॉक्टरों के हवाले कर दिया गया। लेकिन अगले ही दिन व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

Doon valley school

परिजनों ने यहां तक आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति सैनिक की मौत हो जाने के बावजूद भी डॉक्टर द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। इस घटना के बाद से परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी काफी रोष है और उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उधर, डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का इलाज प्रशिक्षु डॉक्टरों के साथ-साथ सुपर स्पेशलिटी के सीनियर रेजिडेंट्स भी कर रहे थे। गोली लगने से पैर की मुख्य नस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अत्यधिक जोखिम के बावजूद डॉक्टरों ने मरीज की सर्जरी की। मरीज का शरीर सर्जिकल शॉक और लगातार गिरते ब्लड प्रेशर को सहन नहीं कर पाया, जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jobs In Himachal: ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के भरें जा रहे 30 पद! 8वीं से 12वीं पास तक को मौका

Jobs In Himachal: ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के भरें जा रहे 30 पद! 8वीं से 12वीं पास तक को मौका