in

Sirmour News: सिरमौर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई! 42 वाहनों के चालान, किए जब्त

TROWS

Sirmour News: जिला सिरमौर में अवैध खनन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खनन माफिया न केवल रात के अंधेरे बल्कि दिन के उजाले में भी नदी नालों का सीना झलनी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Sirmour News: सिरमौर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई! 42 वाहनों के चालान, किए जब्त

इसी के चलते जिला सिरमौर पुलिस भी अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के निर्देशानुसार, बीते दो दिनों में जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान चलाया गया।

जिसके अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस ने जिला के नदी-नालों, खड्डों सहित अन्य हिस्सों में दबिश देकर अवैध खनन में शामिल वाहनों को पकड़ा।

Doon valley school

इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 42 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम और 3 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए उनके चालान किये गये।

गाडियों को Impound/Detain किया गया है। इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था।

JPERC 2025

वाहनों के खिलाफ किए गए चालानों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अदालत में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर ने मचाई तबाही! 9 दिनों में पुष्पा-दंगल के इतिहास को किया चकनाचूर

Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर ने मचाई तबाही! 9 दिनों में पुष्पा-दंगल के इतिहास को किया चकनाचूर

HP Weather Update: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश-बर्फ़बारी! आज-कल ओलावृष्टि-अंधड़ का अलर्ट

HP Weather Update: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश-बर्फ़बारी! आज-कल ओलावृष्टि-अंधड़ का अलर्ट