Asha Hospital
Holi 2026
in

Accident In Himachal: बर्फ पर स्किड हुई ऑल्टो! 34 वर्षीय युवक की गई जान, पत्नी की हालत नाजुक

TROWS

Accident In Himachal: मंडी जिले के जंजैहली थाना क्षेत्र के मगरूगला में सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

Holi 2026 -2

Accident In Himachal: बर्फ पर स्किड हुई ऑल्टो! 34 वर्षीय युवक की गई जान, पत्नी की हालत नाजुक

घटना तब घटी जब कुल्लू जिले के सयोबाग बबेली के रहने वाले 34 वर्षीय अमित गौतम अपनी पत्नी पूनम के साथ ऑल्टो कार (एचपी 34ई 8713) में जा रहे थे।

Indian Public School

बर्फ पर गाड़ी स्किड
तभी मगरूगला के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर जमी बर्फ पर गाड़ी स्किड हो गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जाने लगी। इस दौरान गाड़ी का दरवाजा खुलने के चलते पूनम सड़क से थोड़ा नीचे खाई में गिर गई।

Doon valley school

कार के साथ खाई में गिरा युवक
इसके अलावा अमित कार के साथ ही सीधा खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हुए और पुलिस को जानकारी दी गई। हादसे में पूनम गंभीर रूप से जख्मी हुई, जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया गया।

महिला मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर
लेकिन यहां पर महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। उधर स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा रात के वक्त ही खाई में सर्च अभियान चलाया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अमित गौतम की मौत
इस दौरान खाई में जाकर देखा तो अमित गौतम गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद युवक के शव को खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया।

उधर, मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी के खाई में गिरने से पति की मौत हुई है जबकि पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है जो कि गंभीर रूप से जख्मी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच चल रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Achievement: बचपन में सिर से उठा पिता का साया! फिर भी नहीं मानी हार, अब लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का अभिषेक

Achievement: बचपन में सिर से उठा पिता का साया! फिर भी नहीं मानी हार, अब लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का अभिषेक