in

Himachal Latest News: बारिश से टपकने लगी HRTC बस की छत! ड्राइवर ने एक हाथ में स्टेयरिंग तो दूसरे में पकड़ा छाता

TROWS

Himachal Latest News: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में बारिश का पानी टपकने और ड्राइवर द्वारा छाता खोलकर बस चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोग भी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Himachal Latest News: बारिश से टपकने लगी HRTC बस की छत! ड्राइवर ने एक हाथ में स्टेयरिंग तो दूसरे में पकड़ा छाता

दरअसल, चंबा-होली रूट पर चलने वाली चंबा डिपो की सरकारी बस रविवार को यात्रियों को लेकर कांगड़ा के बैजनाथ-फटाहर से भरमौर के होली जा रही थी। तभी रास्ते में बारिश शुरू हो गई जिससे बस की छत टपकने लगी।

ड्राइवर ने छाता खोलकर चलाई बस
इसी बीच ड्राइवर दलीप कुमार ने सीट पर बैठे-बैठे ही छाता खोल लिया ताकि वह भीगने से बच सके और बस चला सके। तभी बस की फ्रंट सीट पर बैठे एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Doon valley school

घटना का वीडियो वायरल
वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस की छत से पानी टपक रहा है, जिससे ड्राइवर और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद, ड्राइवर ने मजबूरी में छाता खोलकर बस चलानी शुरू की।

यात्रियों ने जताई नाराजगी
इसी के साथ इस घटना ने एचआरटीसी (HRTC) के दावों की पोल खोल दी और यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ ड्राइवर की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए।

JPERC 2025

यात्रियों सहित अन्य लोगों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई और सरकारी बसों के रखरखाव (maintenance) पर सवाल खड़े किये।

उधर, HRTC के डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि उन्होंने आरएम चंबा को जांच करने के निर्देश दे दिए है, ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर बस की छत्त कैसे टपक रही थी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: खाई में गिरने से दो युवकों की मौ**त! पुलिस ने बरामद किए शव, हादसे के कारणों की जाँच तेज़

Himachal News Alert: खाई में गिरने से दो युवकों की मौ**त! पुलिस ने बरामद किए शव, हादसे के कारणों की जाँच तेज़

Jobs In Himachal: क्या आप भी कर रहे नौकरी की तलाश तो आए यहां! 43 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

Jobs In Himachal: क्या आप भी कर रहे नौकरी की तलाश तो आए यहां! 43 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू