Asha Hospital
Holi 2026
in

Bear Attack: बहू के साथ जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला! गई जान

TROWS

Bear Attack: कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ में भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मुल्थान निवासी राजो देवी पत्नी धोगरी राम अपनी बहू के साथ छोटा भंगाल घाटी के मुल्थान गांव के साथ लगते जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी।

Holi 2026 -2

Bear Attack: बहू के साथ जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला! गई जान

इस दौरान जब दोनों सास-बहू घास लेकर वापस लौट रही थी तो झाड़ियों में घात लगाए बैठे भालू ने राजो देवी पर हमला कर दिया जबकि बहू बाल-बाल बच गई। इस दौरान जब दोनों ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो भालू वहां से भाग गया मगर तब तक वह राजो देवी को बुरी तरह से नोंच चुका था।

Indian Public School

भालू का हमला इतना भयानक था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यहां से महिला के शव को जंगल से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया।

Doon valley school

उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी पवन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भालू के हमले से महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर होगा भव्य समारोह! 25 हजार से अधिक की जुटेगी भीड़

CM Sukhu: प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर होगा भव्य समारोह! 25 हजार से अधिक की जुटेगी भीड़

Himachal News: परिवार के साथ यूपी से चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आया था श्रद्धालु! हुई मौत

Himachal News: परिवार के साथ यूपी से चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आया था श्रद्धालु! हुई मौत