Accident In Himachal: हिमाचल में बेकाबू डंपर ने भवन और गाड़ी को मारी टक्कर! 26 साल के चालक ने गवाई जान

Accident In Himachal: राजधानी शिमला के रामपुर में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां डंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Accident In Himachal: हिमाचल में बेकाबू डंपर ने भवन और गाड़ी को मारी टक्कर! 26 साल के चालक ने गवाई जान
राजत (26 वर्ष) निवासी नेपाल देर रात को डंपर लेकर निकला था। तभी रामपुर में पहुंचते ही अंकुश वर्कशॉप के बाहर चालक का संतुलन बिगड़ गया और डंपर अनियंत्रित होकर कपूर मेहता के घर से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर की चपेट में सड़क किनारे पार्क की गई एक गाड़ी भी आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। वही आधी रात को जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि डंपर दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा हुआ था।


जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उसमें मौजूद चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चालक के शव को वाहन से बाहर निकाल कर कब्जे में लिया गया। वहीं मामले को लेकर दिनेश कुमार (39) पुत्र स्व. भगत राम मेहता निवासी गांव चिक्सा डाकघर देवठी तहसील रामपुर जिला शिमला ने पुलिस थाना में बयान दर्ज करवाए हैं।


व्यक्ति ने अंदेशा जताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही और तेज गिरफ्तारी के चलते हुआ है। ऐसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



