Asha Hospital
in

Himachal News Update: बेसहारा पशुओं और कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी! एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर होगा स्थापित

Himachal News Update: जिला बिलासपुर में बढ़ती बेसहारा पशुओं और कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण स्थापित करने और व्यापक समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने को लेकर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के सभी शहरी निकायों के अधिकारियों सहित पशुपालन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Shri Ram

Himachal News Update: बेसहारा पशुओं और कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी! एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर होगा स्थापित

उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जिला के शहरी निकायों और फोरलेन क्षेत्र में बेसहारा पशुओं तथा कुत्तों की बढ़ती संख्या जनसुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उपायुक्त ने बिलासपुर शहर में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए और कहा कि इस केंद्र के माध्यम से कुत्तों की आबादी को वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से नियंत्रित किया जाएगा।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित होने से बेसहारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण होने के साथ-साथ मनुष्य और जानवरों के बीच होने वाले संघर्ष में कमी आएगी तथा रेबीज समेत अन्य बीमारियों के प्रसार को रोकने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक धनराशि जिला प्रशासन वहन करेगा।

Doon valley school

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बिलासपुर एवं घुमारवीं शहरी और फोरलेन क्षेत्र में सभी बेसहारा पशुओं को चिन्हित कर उन्हें काऊ सेंचुरी नालागढ़ भेजने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में संचालित गौ सदन अपनी क्षमता से अधिक पशु संभाल रहे हैं, जिसके चलते प्रबंधन में कठिनाई आ रही है और इसे देखते हुए समस्या के समाधान पर प्राथमिकता के साथ कार्य होना आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि गाबर कंपनी के सहयोग से बलोह में एक नया गौ सदन विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं जैसे बिजली और पानी उपलब्ध करवाया जा चुका है।

JPERC 2025

इस गौसदन के शीघ्र संचालित हो जाने पर जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। उपायुक्त ने सभी शहरी निकायों और पशुपालन विभाग को बेसहारा कुत्तों के नियमित टीकाकरण अभियान को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल बेसहारा पशुओं को हटाना नहीं बल्कि मानवीय और व्यवस्थित तरीके से समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

बेसहारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के लिए बिलासपुर शहर में नोडल अधिकारी के रूप में अजय कुमार को नियुक्त किया गया है। नागरिक इस संबंध में शिकायत या सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 94180 35285 पर संपर्क कर सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में 18 साल की युवती से दुष्कर्म! 2 साल से झांसे में रखा, गर्भवती हुई तो पीड़िता को छोड़ा

Himachal Crime News: हिमाचल में 18 साल की युवती से दुष्कर्म! 2 साल से झांसे में रखा, गर्भवती हुई तो पीड़िता को छोड़ा

Himachal News Alert: हिमाचल के इस सैनिक स्कूल में छात्र से रैगिंग! 6 सीनियर्स पर आरोप, मारपीट के साथ की अश्लील हरकतें

Himachal News Alert: हिमाचल के इस सैनिक स्कूल में छात्र से रैगिंग! 6 सीनियर्स पर आरोप, मारपीट के साथ की अश्लील हरकतें