Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: भाजपा विधायक हंसराज की मुश्किलें बढ़ी! MLA थाने में तलब, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामला

Himachal News: भाजपा विधायक हंसराज की मुश्किलें बढ़ी! MLA थाने में तलब, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामलाHimachal News: भाजपा विधायक हंसराज की मुश्किलें बढ़ी! MLA थाने में तलब, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामला

Himachal News: भाजपा विधायक हंसराज की मुश्किलें बढ़ी! MLA थाने में तलब, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामला

Himachal News: भाजपा विधायक हंसराज की मुश्किलें बढ़ी! MLA थाने में तलब, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामला

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक (BJP MLA) हंसराज शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। उनके खिलाफ युवती द्वारा बीते दिनों पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

Holi 2026 -2

ऐसे में अब इसी मामले में पुलिस ने MLA को नोटिस जारी कर उन्हें सोमवार सुबह महिला थाना चंबा में तलब किया है। इतना ही नहीं राज्य महिला आयोग ने चंबा के नए एसपी विजय सकलानी से विधायक हंसराज के खिलाफ दर्ज मामले पर रिपोर्ट तलब की है।

Indian Public School

युवती और पिता ने लगाए गंभीर आरोप
बताते चले कि विधायक पर युवती के साथ-साथ उसके पिता ने गंभीर आरोप लगाए है। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने हंसराज पर किडनैप करने, धमकाने और दबाव डालकर बयान बदलवाने का मामला दर्ज कराया था। जबकि शुक्रवार शाम को युवती ने भी विधायक पर FIR दर्ज करवाई थी जिसमें उसने MLA पर शोषण का आरोप लगाया।

Doon valley school

शारीरिक शोषण का आरोप
युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि विधायक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। यह भी आरोप है कि जब वह नाबालिग थी, तब उसे बहला-फुसलाकर संबंध बनाए गए और डराकर चुप रहने को मजबूर किया गया। ऐसे में पुलिस ने विधायक पर पोक्सो में मामला दर्ज किया है।

हंसराज मामला दर्ज होने के बाद से भूमिगत
उधर, डा. हंसराज पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद से भूमिगत हो गए हैं। पुलिस की विशेष टीम विधायक के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाने में जुट गई है और आज उन्हें पुलिस ने नोटिस जारी कर महिला थाने में पेश होने के लिए कहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, पुलिस टीम रविवार को पीड़िता को साथ लेकर किहार क्षेत्र के विश्राम गृह पहुंची जहाँ कई घंटे छानबीन कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। वहीँ, पुलिस ने युवती को 24 घंटे की सुरक्षा प्रदान की है, क्योंकि युवती ने अपनी जान को खतरा बताया था।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: महिलाओं व युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर! यहां निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ

HP News: महिलाओं व युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर! यहां निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ

Paonta Super Cup 2025: दून वैली देहरादून ने जीता खिताब, FFC पांवटा ने सीनियर वर्ग में मारी बाजी

Paonta Super Cup 2025: दून वैली देहरादून ने जीता खिताब, FFC पांवटा ने सीनियर वर्ग में मारी बाजी