Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: हिमाचल में भूस्खलन से अब तक सात लोगों की मौत! पति-पत्नी सहित 3 वर्षीय मासूम की गई जान

TROWS

उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत चांबी के जंगमबाग गांव में मंगलवार शाम को भारी वर्षा के कारण पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Holi 2026 -2

दुखद: हिमाचल में भूस्खलन से अब तक सात लोगों की मौत! पति-पत्नी सहित 3 वर्षीय मासूम की गई जान

एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला व उपमंडल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ कर दिया।

Indian Public School

इस कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गईं तथा आवश्यक मशीनरी का प्रयोग किया गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा‌ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य के दौरान मौजूद थे।

Doon valley school

भूस्खलन से दो मकान (एक पक्का और एक कच्चा) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक पक्का मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। इसके अलावा दो स्कूटी और एक टाटा सुमो भी मलबे में दब गई। इस प्राकृतिक आपदा में सात लोगों की जान गई है।

सात लोगों में गांव जंगमबाग की 30 वर्षीय भारती पत्नी गुरप्रीत सिंह, 3 वर्षीय किरत पुत्री गुरप्रीत सिंह, 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र सरवजीत सिंह, 56 वर्षीय सुरेन्द्र कौर पत्नी सरवजीत सिंह, 70 वर्षीय शांति देवी पत्नी शिव चंद तथा तहसील सुंदरनगर के गांव डढयाल के 64 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र हेत राम, गांव खतरवाड़ के 25 वर्षीय राहुल पुत्र घनश्याम शामिल है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एसडीएम ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी रात चला और सभी सात गुमशुदा लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाने की‌ प्रक्रिया जारी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: पिकअप की चपेट में आया सड़क से गुजर रहा व्यक्ति! गई जान

Accident In Himachal: पिकअप की चपेट में आया सड़क से गुजर रहा व्यक्ति! गई जान

Himachal News Alert: भूस्खलन की चपेट में आने से युवा कांग्रेस नेता की मौत! स्कूटी सहित मलबे में दबे

Himachal News Alert: भूस्खलन की चपेट में आने से युवा कांग्रेस नेता की मौत! स्कूटी सहित मलबे में दबे