Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग फिर से शुरू! सुरक्षा मानकों एवं नियमों का करना होगा पालन

TROWS

Himachal News Update: हिमाचल प्रदेश की बीड़-बिलिंग घाटी में तक़रीबन ढाई माह के बाद पैराग्लाइडिंग की उड़ानें एक बार फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग फिर से शुरू! सुरक्षा मानकों एवं नियमों का करना होगा पालन

उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के कारण बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां पूर्व में अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थीं।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसम की परिस्थितियों में सुधार हुआ है तथा किसी प्रकार की प्रतिकूल चेतावनी नहीं है। ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए बीड़-बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को पुनः आरम्भ करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Doon valley school

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि इन गतिविधियों को केवल सुरक्षा मानकों एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही संचालित किया जाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना सभी संचालकों के लिए अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग उड़ानों की निगरानी साडा (SADA) के पर्यवेक्षकों और पैराग्लाइडिंग मार्शल्स द्वारा की जाएगी। यदि मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं रहती है, तो उड़ानों को दिन-प्रतिदिन की स्थिति के आधार पर रोका भी जा सकता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल से जल्द विदा होगा मानसून! तीन दिन तक मौसम साफ, फिर बारिश

Himachal Weather: हिमाचल से जल्द विदा होगा मानसून! तीन दिन तक मौसम साफ, फिर बारिश

Paonta Sahib: घर की दीवार गिरने से दबे दो मासूम बच्चे! 9 साल के दिव्यांशु की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Paonta Sahib: घर की दीवार गिरने से दबे दो मासूम बच्चे! 9 साल के दिव्यांशु की मौत, दूसरे की हालत नाजुक