in

Paonta Sahib: घर की दीवार गिरने से दबे दो मासूम बच्चे! 9 साल के दिव्यांशु की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के मिश्रवाला में दर्दनाक घटना घटी है जिसने एक 9 साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। इसके अलावा हादसे में दूसरा बच्चा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।

Paonta Sahib: घर की दीवार गिरने से दबे दो मासूम बच्चे! 9 साल के दिव्यांशु की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

बताया जा रहा है कि दिव्यांशु पुत्र ज्ञान चंद और खुशवंश पुत्र रोहित निवासी मिश्रवाला खेलते-खेलते अपने घर के पास ही एक मकान में चले गए जोकि पूरी तरह खंडर था।

इसी दौरान अचानक ही मकान की दीवार गिर गई जिसके नीचे दोनों बच्चे बुरी तरह दब गए। परिजनों सहित स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला तो वह मौके की ओर दौड़े और दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया।

Doon valley school

जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जुनेजा अस्पताल लाया गया मगर तब तक दिव्यांश की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा दूसरा बच्चा खुशवंश बुरी तरह से जख्मी हुआ है जिसे यमुनानगर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यहाँ बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरिक्षण किया गया।

JPERC 2025

एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मकान की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हुई है जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों बच्चों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग फिर से शुरू! सुरक्षा मानकों एवं नियमों का करना होगा पालन

Himachal News Update: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग फिर से शुरू! सुरक्षा मानकों एवं नियमों का करना होगा पालन

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: MBBS प्रशिक्षुओं की कार नदी में गिरी! इंटर्न डॉक्टर की मौत, युवती लापता

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: MBBS प्रशिक्षुओं की कार नदी में गिरी! इंटर्न डॉक्टर की मौत, युवती लापता