Raghav Chadha : बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा! स्वाति मालीवाल सहित 7 AAP सांसद भाजपा में शामिल

Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी में राजनीतिक भूचाल आ चुका है। इस राजनीतिक भूचाल में आम आदमी पार्टी समेत देशभर के राजनेताओं को हैरान कर दिया है। पार्टी के युवा और प्रमुख चेहरों में से एक राघव चड्ढा ने अचानक से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
Raghav Chadha : बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा! स्वाति मालीवाल सहित 7 AAP सांसद भाजपा में शामिल
इस फैसले में राघव चड्ढा ही नहीं बल्कि उनके साथ अन्य 6 राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं। यह घटना अब राजनीतिक बदलाव का बहुत बड़ा संकेत मानी जा रही है, जिसकी वजह से राघव चड्ढा समेत अन्य राज्यसभा सांसदों को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।
क्या है यह पूरा मामला
24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा ने AAP वपार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ अन्य 6 राज्यसभा सांसदों ने भी पार्टी छोड़ दी है और इसी के साथ आप पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल के लिए यह फुट पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी फुट मानी जा रही है।


इस घटनाक्रम के पीछे पार्टी के अंदर चलने वाली की पॉलिटिक्स, नेतृत्व में होने वाले मतभेद और राजनीतिक तनाव बताया जा रहा है। राघव चड्ढा ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए यह भी कहा कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है इसलिए पार्टी के सांसदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है।
क्या सच में यह ऑपरेशन लोटस का हिस्सा है
AAP के नेता संजय सिन्हा ने हाल ही में गठित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पर इल्जाम लगाते हुए कहा है कि यह निर्णय ऑपरेशन लोटस का हिस्सा है। संजय सिंह का आरोप है कि AAP पार्टी में फुट डालने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

उनका मकसद है कि पंजाब में आप सरकार को कमजोर कर दिया जाए। वही पंजाब की AAP पार्टी इकाई ने इसे पीठ में छुरा घोपने वाला काम बताया है। हालांकि राघव चड्ढा के इस निर्णय से अब राज्यसभा में AAP पार्टी कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है और बीजेपी का रुतबा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
राघव चड्ढा समेत 6 नेताओं को कह दिया गद्दार
AAP के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में गठित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा समेत अन्य 6 राज्यसभा सांसदों को गद्दार तक कह दिया है। उन्होंने कहा है कि यह पार्टी के साथ बहुत बड़ा विश्वास घात है।
बता दें इस निर्णय में राघव चड्ढा के साथ AAP पार्टी की स्वाती मालीवाल, पूर्वक क्रिकेटर हरभजन सिंह, हाल ही में राज्यसभा सांसद बने अशोक मित्तल, विक्रम शाहने, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक जैसे 6 राज्य सभा सांसद हैं जिन्होंने AAP को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर AAP के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद थे जिनमें से 7 सांसद बीजेपी में चले गए हैं और अब केवल 3 सांसद पार्टी में बच गए हैं। राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों के इस निर्णय से AAP पार्टी कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है। यह सारे सांसद अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी थे, परंतु अब पार्टी में मची उठा पटक के चलते इन सांसदों को मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा है। अब सवाल यही उठता है कि क्या AAP पार्टी पतन के करीब पहुंच चुकी है और 2027 के चुनाव के दौरान आखिर AAP पार्टी का क्या होगा?

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

