राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हिमाचल दौरा: 6 दिवसीय प्रवास पर आएंगी! मुख्य सचिव ने जांची सुरक्षा तैयारियां

मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रदेश सचिवालय, शिमला में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 27 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक प्रस्तावित राज्य के दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हिमाचल दौरा: 6 दिवसीय प्रवास पर आएंगी! मुख्य सचिव ने जांची सुरक्षा तैयारियां
राष्ट्रपति 27 अप्रैल को अपने एक सप्ताह के हिमाचल के प्रवास पर शिमला पहुंच रही हैं। बैठक में बीते सप्ताह आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की स्थिति एवं उन पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई।
दौरे के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य एजेंडा के बिंदुओं में व्यापक सुरक्षा प्रबंध, सुरक्षा पास से संबंधित पहलुओं, यातायात प्रबंधन, प्रेस कवरेज के समन्वय तथा दौरे से जुड़े अन्य विषय शामिल रहे।


राष्ट्रपति के प्रस्तावित कांगड़ा, शिमला तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के दौरों की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन तथा सभी व्यवस्थाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुचारु, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दौरे के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, सचिव (सामान्य प्रशासन) आशीष सिंहमार, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप तथा पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह सहित राज्य पुलिस एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा सेना के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कांगड़ा, कुल्लू तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के उपायुक्तों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

