in

Himachal News Update: हिमाचल के छात्र मुकेश का कमाल! बटन दबाते ही छाता बन जाएगा स्कूल बैग, बारिश में नहीं भीगेंगे बच्चे

TROWS

Himachal News Update: चम्बा जिला के चुराह की राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुखतला के छात्र मुकेश कुमार ने जुगाड़ और विज्ञान का ऐसा मेल बिठाया है, जिससे अब बच्चों को हाथ में भारी छाता पकड़कर स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Himachal News Update: हिमाचल के छात्र मुकेश का कमाल! बटन दबाते ही छाता बन जाएगा स्कूल बैग, बारिश में नहीं भीगेंगे बच्चे

जी हाँ, मुकेश कुमार ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसके जरिए विद्यार्थी का स्कूल बैग छाता बन जाएगा। मुकेश द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी सरलता है।

विद्यार्थी को बस बैग पर लगा एक बटन दबाना होगा और बैग के ऊपर से एक छाता निकलकर फैल जाएगा। इससे बारिश में विद्यार्थी भीगेंगे नहीं, साथ ही उनका बैग और वे खुद बारिश में आराम से आवाजाही कर सकेंगे।

Doon valley school

मुकेश के इस बेहतरीन आइडिया ने धर्मशाला में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में जजों का दिल जीत लिया। इस बार वर्ष 2024-25 के तहत इंस्पायर अवाॅर्ड हासिल करने वाले विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी धर्मशाला में हुई, जिसमें दो जिलों के लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया था।

इसमें आठवीं कक्षा के मुकेश के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ 7 मॉडलों में चुना गया है। अब मई में होने वाली राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक कार्यक्रम प्रतियोगिता में मुकेश अपना यह मॉडल प्रदर्शित करेगा। मुकेश ने यह शानदार मॉडल अपने गाइड टीचर सुरेंद्र कुमार ठाकुर की देखरेख में तैयार किया है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Panchayat Election: पंचायतों में भी शुरू हो सकती है होम वोटिंग सुविधा! ऐप के जरिए होगा 55 हजार बुजुर्गों का मतदान

Panchayat Election: पंचायतों में भी शुरू हो सकती है होम वोटिंग सुविधा! ऐप के जरिए होगा 55 हजार बुजुर्गों का मतदान