in

Panchayat Election: पंचायतों में भी शुरू हो सकती है होम वोटिंग सुविधा! ऐप के जरिए होगा 55 हजार बुजुर्गों का मतदान

TROWS

Panchayat Election: विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तर्ज पर अब पंचायतों में भी 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को ‘होम वोटिंग’ की सुविधा मिल सकती है। खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया को एक मोबाइल ऐप के जरिए अंजाम दिया जाएगा।

Panchayat Election: पंचायतों में भी शुरू हो सकती है होम वोटिंग सुविधा! ऐप के जरिए होगा 55 हजार बुजुर्गों का मतदान

उक्त मतदाताओं के घर से मतदान के लिए स्टेट इलेक्शन कमीशन एक ‘ऐप’ तैयार करवा रहा है। इलेक्शन कमीशन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) को एक ऐप तैयार करने को कहा है, जिसके जरिए वृद्ध मतदाताओं की घर से वोटिंग करवाने की योजना है।

इस ऐप का सबसे पहले कड़ा ट्रायल होगा। यदि ऐप गोपनीयता और सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरता है, तभी इसे फाइनल मंजूरी दी जाएगी। ट्रायल सफल रहा तो राज्य के लगभग 55 हजार बुजुर्ग मतदाता घर से वोट दे सकेंगे।

Doon valley school

कमीशन ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा पूरी तरह ऐप की सफलता पर निर्भर है। अगर तकनीकी कारणों से ऐप सटीक काम नहीं कर पाया, तो बुजुर्गों और दिव्यांगों को पुराने तरीके से ही पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डालना होगा।

हालांकि, हाल ही में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कुछ DC ने इस योजना को लेकर व्यावहारिक चिंताएं जताई हैं। तर्क दिया गया था कि समय कम बचा है। इसमें कर्मचारियों की जरूरत ज्यादा पड़ेगी।

JPERC 2025

पंचायत चुनाव में प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड मेंबर की काउंटिंग उसी दिन होती है। ऐसे में यदि एक भी वोट समय पर नहीं मिला तो नतीजे प्रभावित होंगे। इलेक्शन कमीशन इन सब चीजों को देखने के बाद वृद्ध मतदाताओं की घर बैठे वोटिंग को लेकर निर्णय लेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP Tourist: कोकसर के होटल-ढाबे बंद! भूखे-प्यासे लौट रहे पर्यटक, चाय-पानी को भी तरसे टूरिस्ट

HP Tourist: कोकसर के होटल-ढाबे बंद! भूखे-प्यासे लौट रहे पर्यटक, चाय-पानी को भी तरसे टूरिस्ट