in

BJP News: झूठ व भ्रम की नींव पर राजनीति कर रही कांग्रेस! हिमाचल के बाद अब हरियाणा की जनता को ठग रही पार्टी- बलदेव

BJP News: हिमाचल से भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। हरियाणा के जगाधरी सीट से प्रत्याशी चौधरी कँवर पाल के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्होंने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम की नींव पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को ठगा और अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में अपनी झूठ की दुकान खोल कर बैठ गए है।

BJP News: झूठ व भ्रम की नींव पर राजनीति कर रही कांग्रेस! हिमाचल के बाद अब हरियाणा की जनता को ठग रही पार्टी- बलदेव

उन्होंने कहा कि जब हिमाचल का चुनाव था तब भी कांग्रेस ने यही कहा था कि महिलाओं को 1500 रूपए देंगे आज हरियाणा में उन्ही महिलाओं को 2000 रूपए में ठग रहे हैं। क्या कांग्रेस की नजर में महिलाओं की वोट की कीमत 1500 और 2000 रुपए हैं, लेकिन आज हिमाचल में हालात यह है कि कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो हिमाचल की तर्ज पर सात गारंटियां कांग्रेस ने दी है वे हिमाचल का ही कॉपी पेस्ट है। ज़ब इन गारंटियों को कांग्रेस हिमाचल में पूरा नहीं कर पाई तो हरियाणा में क्यों करेगी। उन्होंने कहा कि समाजिक पेंशन और OPS देने के नाम पर आज हिमाचल में आर्थिक संकट जैसी सफाई दे कर वेतन भोगी व पेंशन भोगी लोगों को समय से उनके हक नहीं दे पा रहे हैं।

Radhika Beauty 01

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Sniffers05
Sniffers05
Bhushan Jewellers 04

जयराम सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बेहतरीन योजनाओं जिसमें 5 लाख तक लोग इलाज करवा सकते थे को बंद कर दिया गया है। अभी तक अस्पतालों को 300 करोड़ से अधिक की राशि सरकार नहीं दे पाई, जिससे ये योजना भी हिमाचल में दम तोड़ चुकी है। ऐसे में वो कांग्रेस पार्टी जो 5 लाख का लाभ हिमाचल में नहीं दे पाई वो हरियाणा में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी ये महज एक जुमला है।

तोमर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल के समान ही हरियाणा में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात करती है परन्तु हिमाचल में जो 125 यूनिट भी भाजपा की सरकार देती आयी है उसे भी बंद कर दिया गया। उन्होंने हरियाणा की जनता से आह्वान किया कि हिमाचल की जनता आज कांग्रेस को चुनने के अपने निर्णय पर पछतावा कर रही है, इसलिए हरियाणा में यह स्थिति न हो तो कांग्रेस के इस दोगले चेहरे पर विश्वास न कर इनकी गारंटियां हिमाचल में कितनी पूरी हुई इस पर अवश्य विचार करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में 468.380 ग्राम चिट्टा पकड़ा! अब तक की सबसे बड़ी खेप, जम्मू-कश्मीर का तस्कर काबू

Himachal Crime News: हिमाचल में 468.380 ग्राम चिट्टा पकड़ा! अब तक की सबसे बड़ी खेप, जम्मू-कश्मीर का तस्कर काबू

Sirmour News: सिरमौर में मतदान केन्द्रों को अलग करने व नया मतदान केन्द्र बनाए जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत

Sirmour News: सिरमौर में मतदान केन्द्रों को अलग करने व नया मतदान केन्द्र बनाए जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत