in

1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: LPG से लेकर इनकम टैक्स तक के लिए नए नियम! जानें अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: LPG से लेकर इनकम टैक्स तक के लिए नए नियम! जानें अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: LPG से लेकर इनकम टैक्स तक के लिए नए नियम! जानें अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: LPG से लेकर इनकम टैक्स तक के लिए नए नियम! जानें अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

TROWS

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही अब कुछ नए वित्तीय नियम भी लागू किए जाने वाले हैं। जी हां, 31 मार्च 2026 को पुराना वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा और नए वित्तीय वर्ष का आरंभ होगा। नए वित्तीय वर्ष के साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी और ज़ेब पर भारी असर पड़ेगा।

1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: LPG से लेकर इनकम टैक्स तक के लिए नए नियम! जानें अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

क्योंकि इस बार सरकार ने केवल टैक्स से जुड़े नियम ही नहीं बल्कि कई नियमों में भारी भरकम बदलाव किया है। LPG, PAN कार्ड, ATM ट्रांजैक्शन, रेलवे टिकट कैंसिलेशन हर चीज में नया अपडेट देखने को मिलेगा। इन सभी नियमों के बारे में पहले से ही जानना बेहद जरूरी है।

यदि उनके बारे में पहले से नहीं समझा गया तो अचानक से बढ़ते खर्च और नए बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए हर नागरिक के लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर इन नए नियमों के अंतर्गत सरकार क्या बदलाव लेकर आने वाली है। इसका आपके बजट और प्लानिंग पर क्या असर पड़ेगा।

Doon valley school

1 अप्रैल 2026 से कौन से नियम लागू होंगे
नया इनकम टैक्स कानून लागू: 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो जाएगा। इस नए एक्ट के लागू होते ही 60 साल पुराना कानून हट जाएगा। यह नया टैक्स कानून अब टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाएगा। इसके अंतर्गत कई बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं। हालांकि इन सभी बदलावों का एक मात्र मकसद है टैक्स पेयर्स को जटिलताओं से मुक्ति देना और टैक्स की शर्तों को आसान और पारदर्शी बनाना।

TDS और फॉर्म्स में होगा बड़ा बदलाव: केवल टैक्स नियमों में बदलाव ही नहीं होगा बल्कि 1 अप्रैल 2026 से टैक्स से जुड़े कई दस्तावेजों में भी बदलाव होगा। अब फॉर्म 16 और फॉर्म 16A को बदलकर फार्म्स 130 और फॉर्म 131 कर दिया जाएगा। टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश की जा रही है।वहीं TDS और TCS के नियम में भी बदलाव किया जाएगा।

JPERC 2025

पैन कार्ड के नियमों में सख्ती: 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड बनाना अब आसान नहीं रहेगा। अब पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड के अलावा सारे जरूरी दस्तावेज भी आवश्यक होंगे। जिनमें जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं का रिजल्ट और अन्य पारिवारिक दस्तावेजों को शामिल किया गया है।

LPG, CNG और PNG के दामों में बदलाव : 1 अप्रैल 2026 से LPG के नए दम अपडेट कर दिए जाएंगे। वहीं CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव किया जाएगा। सूत्रों की माने तो 1 अप्रैल 2026 से घर-घर में पीएनजी अनिवार्य किया जा रहा है।

ATM और बैंकिंग में बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बैंक भी नए नियम अपडेट कर देगी ATM से UPI निकासी भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। फ्री लिमिट पार करने पर 23 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा। वहीं कुछ बैंकों की दैनिक निकासी सीमा 75,000 से कम होकर 50,000 कर दी गई है।

रेलवे टिकट कैंसिलेशन होगा महंगा: 1 अप्रैल 2026 से रेलवे यात्रियों के लिए भी बड़ा झटका लगने वाला है। यदि ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले की टिकट कैंसिल की जाती है तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 8 घंटे से 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50% रिफंड और 24 से 72 घंटे पहले 75% रिफंड गारंटीड होगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए नियम नागरिकों के जीवन को कई तरीके से प्रभावित करेंगे। जहां एक ओर इन नियमों में से कुछ नियम राहत देंगे तो कुछ नियम ज़ेब पर गहरा असर डालेंगे। हालांकि सभी नागरिकों के लिए जरूरी है कि वह इन बदलावों के बारे में पहले से ही समझ लें और वित्तीय योजना को पहले से तैयार रखें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News : खेत में मिला विवाहिता का शव! मायके पक्ष ने लगाए ह**त्या के आरोप, बोले- बेटी को करते थे प्रताड़ित

Himachal News : खेत में मिला विवाहिता का शव! मायके पक्ष ने लगाए ह**त्या के आरोप, बोले- बेटी को करते थे प्रताड़ित

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी! तीन जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी! तीन जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट