in

Himachal News : खेत में मिला विवाहिता का शव! मायके पक्ष ने लगाए ह**त्या के आरोप, बोले- बेटी को करते थे प्रताड़ित

TROWS

Himachal News : कांगड़ा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता का खेतों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला शाहपुर थाना के अंतर्गत लहेड का है। तिलक राज पुत्र ईश्वर दास की पत्नी अचानक ही घर से कहीं चली गई और वापिस नहीं लौटी।

Himachal News : खेत में मिला विवाहिता का शव! मायके पक्ष ने लगाए ह**त्या के आरोप, बोले- बेटी को करते थे प्रताड़ित

जिसके बाद पति ने शाम को पुलिस थाना में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन सुबह के वक्त उक्त महिला का शव घर के नजदीकी खेतों में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद तिलक राज ने खुद पुलिस थाना में मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया गया। इस दौरान मृतका के मायके पक्ष को बेटी की मौत की जानकारी मिली तो वह तुरंत मौके पर आ गए।

Doon valley school

मायका पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी साल 2016 में तिलक राज से हुई थी।

लेकिन शादी के बाद जब बेटी को कोई संतान नहीं हुई तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मायके पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की मौत के पीछे तिलक राज और उसकी दो बहने जिम्मेदार हैं।

JPERC 2025

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : खाई में गिरते ही ऑल्टो कार के उड़े परखच्चे! दो लोगों ने गवाई जान

Sirmour News : खाई में गिरते ही ऑल्टो कार के उड़े परखच्चे! दो लोगों ने गवाई जान

1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: LPG से लेकर इनकम टैक्स तक के लिए नए नियम! जानें अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: LPG से लेकर इनकम टैक्स तक के लिए नए नियम! जानें अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर