HRTC Bus Accident: बस को बैक कर रहा था चालक! तभी हुआ हादसा, खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे

HRTC Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गई, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।

HRTC Bus Accident: बस को बैक कर रहा था चालक! तभी हुआ हादसा, खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे
हालांकि जिस वक्त दुर्घटना हुई उस समय अकेला ड्राइवर ही बस के अंदर सवार था। कुन्नू-कुफरी-नशधरा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी मंडी डिपो की बस बुधवार सुबह मंडी के लिए रवाना हो रही थी।

इस दौरान चालक गोपाल सिंह बटाहर के पास से बस को मोड़ने लगा। जबकि परिचालक जितेंद्र कुमार बस के बाहर खड़ा होकर ड्राइवर को मुड़ने का इशारा कर रहा था।


तभी अचानक बस फिसल गई, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर की तरफ लुढ़क गई। इससे अंदर सवार चालक ने अपनी जान बचाने के लिए बस के बाहर छलांग लगा दी।
तभी बस भी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



