Himachal: कार शोरूम की छत से गिरे आईटीआई के दो प्रशिक्षु! गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Himachal: ऊना जिला में पुलिस थाना सदर के तहत बहडाला गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक घटना घटी है, जिससे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Accident In Himachal: कार शोरूम की छत से गिरे आईटीआई के दो प्रशिक्षु! गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
घायल युवकों की पहचान साहिल कुमार निवासी अर्नवाल तहसील अंब जिला ऊना और कुलविंद्र निवासी जटपुर संतोषगढ़ जिला ऊना के तौर पर हुई, जोकि दोनों ही आईटीआई प्रशिक्षु हैं।

दोनों का बहडाला के कार शोरूम में प्रशिक्षण चला हुआ था। रोजाना की तरह दोनों युवक बुधवार को भी शोरूम में ट्रेनिंग कर रहे थे। तभी वर्कशॉप की छत पर काम करते उनका संतुलन बिगड़ गया।


इस दौरान दोनों ही नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गई और घायल हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए तुरंत क्षेत्रीय ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से एक युवक की दोनों बाजुओं जबकि दूसरे की टांग में फ्रैक्चर हुआ है।
उधर, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल हुए दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस मामले को लेकर गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



