in Home अब Google Pay से मिलेगा आपको 1 लाख का लोन | आप भी हैं Google Pay यूजर्स तो आपके खाते में आ जाएंगे 1 लाख, जानिए कैसे? यदि आप भी गूगल पे (Google pay) के यूजर्स हैं, तो यह न्यूज़ आपके बहुत काम की है| क्योंकि अब आपको कुछ ही मिनट्स में पर्सनल लोन मिल जाएगा| हाल ही में डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (DMI) द्वारा Google पे पर पर्सनल लोन प्रोडक्ट लॉन्च करने को लेकर घोषणा की गई है| इस प्रोडक्ट के अंतर्गत गूगल पे के कस्टमर एक्सपीरियंस और डीएमआई के डिजिटल लोन डिस्बर्सल प्रोसेस के दोहरे फायदों का उपयोग किया जाता है| जिससे कि कर्ज लेने वाले नए यूजर्स को मदद मिलती है| गूगल पे के कस्टमर होना आवश्यक इस स्कीम के लिए आपका गूगल पे का कस्टमर होना और उस पर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होना दोनों ही बहुत जरूरी है| अगर आपके पास यह दोनों चीजें हैं तो आपको चंद मिनटों में ₹100000 तक का पर्सनल लोन मिल सकता है| 36 महीनों के लिए ₹100000 का लोन कस्टमर चाहे तो इस सर्विस के अंतर्गत ₹100000 तक का लोन अधिकतम 36 महीनों के लिए ले सकते हैं| इस सर्विस को 15 हजार से अधिक पिन कोड के साथ शुरू किया जा रहा है| आपको बताना चाहेंगे कि DMI फाइनेंस पहले प्री-क्वालिफाइड एलिजिबल यूजर्स सेलेक्ट करेगा इसके बाद उन्हें गूगल पे के माध्यम से प्रोडक्ट ऑफर किए जाएंगे| इन यूजर्स के एप्लीकेशन को रियल टाइम में प्रोसेस किए जाएंगे, जिसके कुछ समय बाद इन यूजर्स को तुरंत इनके बैंक अकाउंट में लोन प्राप्त हो जाएगा| आपको यह बात अच्छे से समझनी होगी कि यह लोन की सुविधा गूगल पे का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए नहीं होगी| इसका लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिल सकेगा जो गूगल पे के यूजर होने के साथ-साथ उनका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होगा| क्या है कंपनी का कहना डीएमआई फाइनेंस के को-फाउंडर और संयुक्त एमडी शिवाशीष चटर्जी बताते हैं कि “हमारी सभी टीमों ने गूगल पे के यूजर्स को पारदर्शी और निर्बाध क्रेडिट लाने के लिए मिलकर काम किया है। हम आने वाले सालों में इस नई पार्टनरशिप को बढ़ाने और कई लाखों लोगों के लिए वित्तीय समावेशन के वादे को साकार करने के लिए तैयार हैं|” कंपनी के अनुसार उसके ग्राहकों को सिर्फ कुछ क्लिक मे ही लोन उपलब्ध करवा दिया जाएगा| गूगल पे के उपयोगकर्ताओं के लिए इसे संभव बनाने के लिए डीएमआई फाइनेंस के साथ सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि यह प्रौद्योगिकी द्वारा सक्षम वित्तीय समावेशन के वादे को साकार करता है। कितने वर्षों के लिए होगा लोन? इसके अंतर्गत आप अधिकतम ₹100000 तक का लोन 36 महीनों के लिए ले सकेंगे यानी कि 3 साल तक आपके पास लोन चुकाने के लिए 36 महीने का समय होगा| डीएमआई फाइनेंस और गूगल पे की यह स्कीम देश में 15,000 से अधिक पिन कोड के लिए लांच की जा रही है| यहां जाने पूरी प्रक्रिया…. 1. सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल पे एप्लीकेशन पर जाएं| 2. जब आप गूगल पे पर जाएंगे तो यदि आप Pre-Approved Loan के योग्य होंगे तो आपको Money का ऑप्शन दिखाई देगा| 3. अब आपको Loans के ऑप्शन पर टैप करना है| 4. अब आपके सामने ऑफर्स का ऑप्शन खुल जाएगा| इसमें एक DMI का विकल्प दिखाई देगा| 5. यहां अब आपको एप्लीकेशन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी| 6. एप्लीकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोन अप्रूव होते ही आपके अकाउंट में आ जाएगा|
in Home High Blood Pressure : अगर आप भी बीपी की समस्या से जूझ रहें है तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स और हो जाएं बेफिक्र…
in Home Gallbladder stone : अगर आप भी है पित की पथरी से परेशान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स और पाएं छुटकारा…
in Home Airtel Pre Approved Personal loan : एयरटेल अपने ग्राहकों को प्रदान कर रहा 5 लाख तक का पर्सनल लोन, जान लें कैसे करें अप्लाई
in Home High Blood Pressure : अगर आपका भी ब्लड प्रैशर हाई रहता है तो घबराइए मत, अपनाएं ये 5 घरेलू टिप्स…