Himachal News: चालक ने ऑल्टो कार को करवाया मॉडिफाई! पुलिस ने काटा 1 लाख का चालान
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर (Hamirpur) में कार चालक को यातायात नियमों की अनदेखी इस कदर भारी पड़ गई कि उसे भारी हर्जाना भुगतना पड़ गया।

Himachal News: चालक ने ऑल्टो कार को करवाया मॉडिफाई! पुलिस ने काटा 1 लाख का चालान
दरअसल, चालक द्वारा अपनी गाड़ी को मॉडिफाई करवाया गया था। इसी बीच हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर सदर थाना की टीम ने गाड़ी को जांच के लिए रुकवा लिया।

जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो देखा गया कि गाड़ी में कई जगह मोडिफिकेशन करवाई गई थी, जोकि सीधे-सीधे यातायात नियमों का उल्लंघन था।


इसके बाद पुलिस ने देर ना करते हुए अवैध रूप से Modify की गई ऑल्टो गाडी का 1 लाख रुपये का चालान काट दिया गया। इसके साथ ही वाहन मालिक को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की गई।
उधर, एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि गाड़ियों में मॉडिफिकेशन मोटर वाहन अधिनियम के तहत अवैध हैं। यह न केवल प्रदूषण बढ़ाते हैं जबकि आरसी (RC) के मूल विवरण को भी बदलते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


