in

Dhurandhar 2 Teaser : ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का शानदार टीजर जारी! खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर, इस दिन होगी रिलीज

Dhurandhar 2 Teaser : ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का शानदार टीजर जारी! खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर, इस दिन होगी रिलीज

Dhurandhar 2 Teaser : ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का शानदार टीजर जारी! खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर, इस दिन होगी रिलीज

Dhurandhar 2 Teaser : ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का शानदार टीजर जारी! खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर, इस दिन होगी रिलीज

TROWS

Dhurandhar 2 Teaser : बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म धुरंधर ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म पहले बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन की और अब OTT पर वाह वाही बटोर रही है।

Dhurandhar 2 Teaser : ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का शानदार टीजर जारी! खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर, इस दिन होगी रिलीज

अब इसी फिल्म की सीक्वल ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का शानदार टीजर जारी किया गया है। जी हां, ‘धुरंधर’ का सीक्वल जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा और इसमें दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा रणवीर सिंह का बदला लेने का अंदाज।

धुरन्धर 2 में फिर से दिखेंगे धुरंधर के सितारे?
2025 में धुरंधर का पहला पार्ट रिलीज किया गया जो एक जासूसी एक्शन थ्रिलर था। इसमें रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। इस किरदार का सीधा कनेक्शन ‘उरी’ के किरदार से है। अब यही किरदार धुरंधर 2 में बदला लेते हुए नजर आएगा।

Doon valley school

इस किरदार ने धुरंधर में पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसकर आतंकवादी गिरोह को तोड़ने की कोशिश की। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों की उपस्थिति देखी गई। अब धुरंधर 2 में भी यही सारे सितारे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

धुरंधर पार्ट 1 की सफलता के बाद अब सीक्वल से भी कई सारी उम्मीदें की जा रही हैं। हालांकि डायरेक्टर को पूरा कॉन्फिडेंस था इसीलिए डायरेक्टर ने धुरंधर 1 और धुरंधर 2 एक साथ ही तैयार कर लिए थे। परंतु रिलीज की तारीख में फासला रखने का निर्णय लिया था।

JPERC 2025

इसी के चलते अब धुरंधर 2 का पहला टीजर 3 फरवरी 2026 को जारी किया गया है। यह फिल्म मार्च के माह में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर से हम्ज़ा अली मजारी के रूप में दिखेंगे। परंतु इस बार पूरी फिल्म में रणवीर सिंह दुश्मनों से बदला लेते हुए दिखाई देंगे।

क्या रही दर्शकों की प्रतिक्रिया
धुरंधर 2 का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। लोग रणवीर सिंह को हमजा के किरदार में अब बदला लेते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि टीजर से ज्यादा कुछ तो पता नहीं चलता, परंतु धुरंधर पार्ट 1 की तरह धुरंधर पार्ट 2 भी दमदार मूवी होगी जिसमें स्टोरी टेलिंग और एक्शन की भरमार देखी जाएगी। फिलहाल टीज़र से पता चलता है कि धुरंधर 2 पूरी तरह से हमजा की यात्रा और उसके खतरनाक बदले के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

पब्लिक डिमांड पर रहमान डकैत की होगी वापसी
धुरंधर 2 की बात करें तो लोगों का कहना था कि इसमें भी वे अक्षय खन्ना को देखना चाहते हैं। और शायद धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना एक बार फिर से रहमान डकैत के रूप में दिखाई देंगे। हालांकि धुरंधर पार्ट 1 में रहमान डकैत को क्लाइमेक्स में मार दिया गया था।

परंतु पब्लिसिटी को भुनाने के लिए डायरेक्टर रहमान डकैत के कुछ फ्लैशबैक सीन में भी डालने वाले हैं। या हो सकता है कि उनके अतीत की कुछ अनकही कहानी धुरंधर 2 में दिखाई जाए। परंतु सोशल मीडिया पर लोग धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना को फिर से देखने की जोरदार मांग कर रहे हैं।

मूवी अब नेटफ्लिक्स नही इस OTT पर होगी स्ट्रीम
बात करें मूवी के रिलीज की तो धुरंधर 2 द रिवेंज 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। इस बार यह मूवी केवल हिंदी में नहीं बल्कि तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के बाद इस मूवी को Jio Hotstar OTT पर रिलीज किया जाएगा।

सूत्रों की माने तो इस बार नेटफ्लिक्स डील करने में कामयाब नहीं रही। कुल मिलाकर धुरंधर 2 द रिवेंज का टीजर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हालांकि लोग एक बार फिर से रणवीर सिंह को हम्ज़ा अली मजारी के रूप में पाकिस्तानी विरोधियों से बदला लेते हुए देखना चाहते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बदल रहा मौसम! 3 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे का भी अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बदल रहा मौसम! 3 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे का भी अलर्ट

Himachal News: चालक ने ऑल्टो कार को करवाया मॉडिफाई! पुलिस ने काटा 1 लाख का चालान

Himachal News: चालक ने ऑल्टो कार को करवाया मॉडिफाई! पुलिस ने काटा 1 लाख का चालान