Asha Hospital
in

Sirmour News : छात्रवृत्ति योजनाओं से नाहन कॉलेज के विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

TROWS

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर युवा को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उत्तम दृष्टिकोण को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं सिरमौर जिला के डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रख रही हैं।

Shri Ram

Sirmour News : छात्रवृत्ति योजनाओं से नाहन कॉलेज के विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केंद्रीय प्रायोजित “पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना” एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य उनके शैक्षिक विकास को बढ़ावा देना और सामाजिक समानता सुनिश्चित करना है। नाहन कॉलेज में अब तक 52 विद्यार्थी इस योजना से जुड़े हैं।

Indian Public School

52 विद्यार्थियों का इस योजना से जुड़ना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही दिशा में जरूरतमंद छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत दैनिक छात्र” के लिए इस योजना में ₹3000 प्रति वर्ष और “छात्रावास निवासी छात्र” के लिए ₹6000 प्रति वर्ष की सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा में समावेशन, वित्तीय सहायता और समानता को बढ़ावा देना है।

Doon valley school

यह योजना छात्रों को समान अवसर प्रदान करती है, जिससे वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और समाज में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकें। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्रों की परिवारिक आय 2,50,000 रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो पोस्ट मैट्रिक में पढ़ाई कर रहे हैं।

छात्रवृत्ति की राशि छात्र की शैक्षिक संस्थान की फीस, किताबों और अन्य आवश्यक खर्चों की पूर्ति करती है। इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए छात्र अपने राज्य के शिक्षा विभाग संबंधित वेबसाइट https://scholarships.gov.in (राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

JPERC 2025

आज हिमाचल का युवा गर्व के साथ कह सकता है कि उनकी प्रगति के सफर में सरकार एक मजबूत साथी के रूप में खड़ी है। डॉ. यशवंत सिंह परमार कॉलेज, नाहन में इन योजनाओं का सफल क्रियान्वयन “शिक्षित हिमाचल, विकसित हिमाचल” के संकल्प को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: धरातल पर नहीं उतरे कैबिनेट बैठक में लिए गए 44 फैसले! सब कमेटी की बैठक में हुआ खुलासा

HP News: धरातल पर नहीं उतरे कैबिनेट बैठक में लिए गए 44 फैसले! सब कमेटी की बैठक में हुआ खुलासा

Himachal Crime News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 53.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा, युवती सहित सात तस्कर काबू

Himachal Crime News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 53.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा, युवती सहित सात तस्कर काबू