Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: छुट्टी लेकर घर आया था सेना का जवान! तभी दर्दनाक घटना ने ले ली जान, सदमें में परिवार

TROWS

बिलासपुर जिले के घुमारवीं में दर्दनाक घटना घटी है, जहां भारतीय सेना में कार्यरत जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मिलखी राम निवासी गांव व डाकघर कोट तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

Holi 2026 -2

दुखद: छुट्टी लेकर घर आया था सेना का जवान! तभी दर्दनाक घटना ने ले ली जान, सदमें में परिवार

जवान आसाम राइफल में तैनात थे, जोकि इन दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सेवाएं दे रहे थे। मुकेश बीती 9 फरवरी को ही छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे और परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे थे।

Indian Public School

हादसा 15 मार्च का है जब मुकेश घर के पास ही लकड़िया लेने गए हुए थे। तभी अचानक ही रास्ते में उनका पैर फिसल गया जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। नीचे गिरने के कारण जवान को अंदरूनी चोटे लगी और उन्हें पेट में भी तेज दर्द हुआ।

Doon valley school

जिसके बाद उन्होंने इसे हल्की चोट समझ कर घर पर ही आराम किया। लेकिन हादसे के तीन दिन बाद यानी 18 मार्च को मुकेश की घर पर तबीयत बिगड़ गई।

जवान की हालत खराब देख परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने जवान की बिगड़ती हालत को देख उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन जवान को एम्स बिलासपुर ले गए जहां पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर पुलिस थाना भराड़ी की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं जवान की मौत से घर में मातम छाया हुआ है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

VinFast EV: 2029 तक फ्री में चलाएं कार! VinFast का धमाका, खत्म हुआ पेट्रोल का खर्च

VinFast EV: 2029 तक फ्री में चलाएं कार! VinFast का धमाका, खत्म हुआ पेट्रोल का खर्च