Asha Hospital
Holi 2026
in

Chintapurni Temple: श्री चिंतपूर्णी जी में 3 से 12 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला

TROWS

Chintapurni Temple: छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी जी में 3 से 12 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Holi 2026 -2

Chintapurni Temple: श्री चिंतपूर्णी जी में 3 से 12 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला

उपायुक्त ने बताया कि मेले के सुचारू आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी और डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। चिकित्सा सुविधा के लिए एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, और प्रत्येक सेक्टर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

Indian Public School

स्वच्छता और सुविधा पर विशेष ध्यान
उपायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेयजल टैंकों की सफाई और उपयुक्त स्थानों पर प्याऊ स्थापित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने और अग्निशमन विभाग को अग्निशामक वाहनों की सही स्थिति बनाए रखने के लिए निरीक्षण करने को कहा।

Doon valley school

भिक्षावृत्ति पर कड़ी नजर रखेगी स्पेशल टास्क फोर्स
उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भिक्षावृत्ति पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मेलावधि के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित किए गए सामाजिक आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वयंसेवक भी सुरक्षा कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

लंगर लगाने के लिए अनुमति अनिवार्य
उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर माता के दर्शनों के लिए माई दास सदन से सुगम दर्शन प्रणाली की पर्ची मिलेगी। इसके अलावा वहां दिव्यांगजनों के लिए भी पर्ची सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु शंभू बैरियर और एमआरसी (चिंतपूर्णी बस अड्डा) से सामान्य दर्शन पर्ची प्राप्त कर सकेंगे। लंगर लगाने के लिए एसडीएम अंब से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: श्मशानघाट के पास मिले शव की हुई पहचान! माँ की दवाई लेने अस्पताल गया था मृतक..

Himachal News Update: श्मशानघाट के पास मिले शव की हुई पहचान! माँ की दवाई लेने अस्पताल गया था मृतक..

HP News: दोस्तों के साथ होमस्टे में ठहरे 25 वर्षीय टूरिस्ट की मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार…

HP News: दोस्तों के साथ होमस्टे में ठहरे 25 वर्षीय टूरिस्ट की मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार…