Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर होगा भव्य समारोह! 25 हजार से अधिक की जुटेगी भीड़

TROWS

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह 11 दिसंबर 2024 को बिलासपुर जिला के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा, इस समारोह में 25 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर होगा भव्य समारोह! 25 हजार से अधिक की जुटेगी भीड़

इसको लेकर मुख्यमंत्री से तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की और बिलासपुर जिला के विकासात्मक कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।

Indian Public School

बिलासपुर में चारों नेताओं ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं से जिला में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं पर चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर जिला के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैरी-दड़ोला पुल के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से तीन विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर सदर, झंडूता और घुमारवीं के लोगों को लाभ मिलेगा।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि पुल बनाने के लिए दोनों ओर से एप्रोच रोड़ पहले ही तैयार है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इस पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करेगी और इसका सर्वेक्षण करवाया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद राज्य सरकार पुल के निर्माण के लिए धन का समुचित प्रावधान सुनिश्चित करेगी।

पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वारघाट को नगर पंचायत बनाने की मांग उठाई। जबकि विवेक कुमार ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत झंडूता को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और दोनों नगर पंचायत बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Agniveer Recruitment: हिमाचल में कल से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा! इतने बजे मैदान में पहुंचे उम्मीदवार

Agniveer Recruitment: हिमाचल में कल से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा! इतने बजे मैदान में पहुंचे उम्मीदवार

Bear Attack: बहू के साथ जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला! गई जान

Bear Attack: बहू के साथ जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला! गई जान