Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: सरकार के 2 साल के जश्न में आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता! जानिए समारोह को लेकर क्या बोले सुक्खू

TROWS

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों के साथ राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 11 दिसंबर, 2024 को पूर्ण होने के अवसर पर बिलासपुर में आयोजित किए जाने वाले समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि समारोह के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: सरकार के 2 साल के जश्न में आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता! जानिए समारोह को लेकर क्या बोले सुक्खू

कार्यक्रम में सभी मंत्रीगण, कांग्रेस विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। बिलासपुर में रैली का समय सुबह 10ः30 बजे तय किया गया है। कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Indian Public School

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारी अभी से दृढ़ता से कार्य करें ताकि इसे सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा सके। उन्होंने बिलासपुर में कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के भी निर्देश दिए ताकि लागों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Doon valley school

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन कार्यक्रम के लिए पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध करे और साफ-सफाई के साथ-साथ शौचालयों की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां प्रदेश की जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी और व्यवस्था परिवर्तन से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को रेखांकित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों में वर्तमान राज्य सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने विभागों को डिजिटाइज करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क विभाग को सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर एक वृत्तचित्र तैयार करने के निर्देश दिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में 6.805 किलोग्राम चरस के साथ दो महिलाओं सहित तीन काबू! इस साल की सबसे बड़ी खेप…

Himachal Crime News: हिमाचल में 6.805 किलोग्राम चरस के साथ दो महिलाओं सहित तीन काबू! इस साल की सबसे बड़ी खेप…

HRTC: एचआरटीसी में भरे जाएंगे 189 पद! अब बसों में दूध-सब्जियों का किराया माफ, खरीदी जाएंगी 100 मिनी बसें

HRTC: एचआरटीसी में भरे जाएंगे 189 पद! अब बसों में दूध-सब्जियों का किराया माफ, खरीदी जाएंगी 100 मिनी बसें