Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: सीएम ने 7,280 महिलाओं को जारी किए 3.27 करोड़ रुपए! तीन महीने की निधि के रूप में मिले 4500-4500 रुपये

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के हरोली स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह में 7,280 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख- सम्मान निधि के तहत 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान निधि के रूप में 3.27 करोड़ रुपए जारी किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को चेक भी वितरित किए।

CM Sukhu: सीएम ने 7,280 महिलाओं को जारी किए 3.27 करोड़ रुपए! तीन महीने की निधि के रूप में मिले 4500-4500 रुपये

Indian Public School

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 18 से 59 वर्ष आयु की 48 हजार से अधिक महिलाओं को 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान-निधि के तौर पर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 23 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश की महिलाओं को योजना के बारे में लगातार गुमराह कर इसे लागू करने में अड़ंगे लगाती रही।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर बार-बार पूछते थे कि महिलाओं को 1500 रुपए कब मिलेंगे लेकिन हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर महिलाओं को सम्मान निधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए प्रदान कर रही है, जबकि प्रदेश कांग्रेस सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 18,000 प्रति वर्ष प्रदान कर रही है, ताकि वे स्वाभिमान के साथ जीवन-यापन कर अपने खर्चों के लिए अन्यों पर निर्भर न रहें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रदान करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कभी भी चुनाव को देखकर राजनीति नहीं करतीे, बल्कि जन-सेवा ही हमारा एकमात्र ध्येय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जय राम ठाकुर कहते थे कि 4 जून को प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया उन्हें प्रदेश की जनता ने अब घर बिठा दिया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिर तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं और अब जनता के निर्णय का सम्मान न करने वाले तीन पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर मतदाता सबक सिखाएंगे।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र से करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की निधि रुकवाने के लिए भाजपा ने काफी हथकंडे अपनाए लेकिन वर्तमान सरकार ने इस साजिश को सफल नहीं होने दिया।

भाजपा नेता महिलाओं के बीच जाकर लगातार पूछते थे कि 1500 रुपये कब मिलेंगे। यहीं नहीं, भाजपा ने सम्मान निधि योजना के फॉर्म भरने से भी महिलाओं को रोका और कहा कि यह सिर्फ समय की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं भाजपा नेताओं की बातों में आ गई लेकिन जिन महिलाओं ने फार्म भरे उन्हें आज 4500-4500 रुपये मिले हैं। यह प्रदेशवासियों का कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा और विश्वास है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट! कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश..

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट! कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश..

Himachal Weather: प्री मानसून की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत! आज और कल बारिश-अंधड़ का अलर्ट

Himachal Weather: प्री मानसून की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत! आज और कल बारिश-अंधड़ का अलर्ट