Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: हिमाचल को मिली 24 नई वोल्वो बसे! सीएम ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

CM Sukhu: हिमाचल को मिली 24 नई वोल्वो बसे! सीएम ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

CM Sukhu: हिमाचल को मिली 24 नई वोल्वो बसे! सीएम ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

CM Sukhu: हिमाचल को मिली 24 नई वोल्वो बसे! सीएम ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

TROWS

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं प्रदान करने और हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सोलन के क्यारीघाट से 24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को हरी झण्डी दिखाने के उपरांत एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: हिमाचल को मिली 24 नई वोल्वो बसे! सीएम ने झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम को और बेहतर बनाने के लिए गत दो वर्षों में प्रति वर्ष एक-एक हजार करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है ताकि लोगों को सुविधाजनक एवं आरामदायक परिवहन सुविधा प्रदान की जा सके।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 500 डीजल बसें, 300 इलेक्ट्रिकल बसंे और लगभग 30 वोल्वो बसें क्रय की गई हैं। भविष्य में भी यातायात सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए 100 टैंपो ट्रेवलर खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को हर माह 60 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाता है।

Doon valley school

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में रेलवे तथा वायु परिवहन सुविधाएं अधिक न होने के कारण प्रदेश को यातायात के लिए मुख्यतः सड़कों पर निर्भर रहना पड़ता है तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें लोगों की आवाजाही का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम को और बेहतर बनाने के यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। राज्य में हाईड्रोजन चलित बसों को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा से परिपूर्ण हिमाचल न केवल देश के लिए आदर्श स्थापित करेगा बल्कि वैकल्पिक आय स्त्रोतों के साथ हिमाचल की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के भाव से कार्य कर रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि ग्रीन हिमाचल के दृष्टिकोण से प्रदेश में अधिक से अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे जिस पर 110 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इससे जहां हिमाचल का प्राकृतिक सौंदर्य बना रहेगा वहीं ग्रीन हिमाचल का सपना भी साकार होगा। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं।

निगम की यह बसें हिमाचल प्रदेश के लोगों की जीवन रेखाएं हैं जिसमें 4 से 5 लाख लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निगम के साथ सहयोग करना चाहिए और अपना साथी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने डीजल की सवा दो सौ बसें चलाई हैं।

शीघ्र ही 250 नई बसें निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को गत दो वर्षों में कई वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं। कर्मचारियों को ओ.पी.एस. तथा रूके हुए भत्तों का लाभ दिया गया है। प्रदेश में आवश्यकतानुसार नए बस अड्डों का निर्माण किया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर हो रही ठगी! फर्जी कंपनियों से रहे सावधान

HP News: विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर हो रही ठगी! फर्जी कंपनियों से रहे सावधान

पांवटा साहिब : चोरी की दो बाइक समेत तीन चोर काबू, माजरा पुलिस की बड़ी कामयाबी…..

पांवटा साहिब : चोरी की दो बाइक समेत तीन चोर काबू, माजरा पुलिस की बड़ी कामयाबी…..