Fair deal
Dr Naveen
in

CM Sukhu: 2061 वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूर्ण! 200 सहायक वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी

Shubham Electronics
Paontika Opticals

CM Sukhu: 2061 वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूर्ण! 200 सहायक वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 2061 वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इन वन मित्रों की नियुक्ति से विभाग की कार्यकुशलता सुदृढ़ होगी तथा वन क्षेत्रों में पेड़ों के अवैध कटान पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Shri Ram

CM Sukhu: 2061 वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूर्ण! 200 सहायक वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी

वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन विभाग को सुदृढ़ बना रही है, ताकि बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग में रिक्त पदों को भरा जा रहा है, जिससे वन संपदा की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि 200 सहायक वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाने के प्रयासों के लिए वन विभाग को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि 2021 की तुलना में 2023 तक राज्य का वन क्षेत्र लगभग 55 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार वनों को आग से बचाने के लिए भी गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान स्थानीय समुदाय के 18000 लोगों को त्वरित अग्निशमन बल में पंजीकृत किया गया, जिससे उनकी कुल संख्या अब 68000 हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में वन अग्नि संवेदनशील महीनों के दौरान कुल 1496 अग्नि निगरानीकर्ताओं को भी लगाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के साधन के रूप में, इकोटूरिज्म गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है।

JPERC 2025
Diwali 02

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को राज्य के मनमोहक परिदृश्यों से परिपूर्ण वनों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए इकोटूरिज्म स्थलों की पहचान करने के निर्देश दिए। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को बंजर पहाड़ियों पर पौधारोपण गतिविधियों में तेजी लाने और स्थानीय महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधारोपण और पौधों के संरक्षण में शामिल करने के लिए भी कहा। उन्होंने वन क्षेत्रों में 60 प्रतिशत फलदार और औषधीय पौधे लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी! कल से दो दिन साफ रहने के बाद फिर बदलेगा मौसम

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी! कल से दो दिन साफ रहने के बाद फिर बदलेगा मौसम

HP News: रंग लाए जिला प्रशासन के प्रयास! 20 बरस बाद हिमाचल से परिवार के पास वापिस पहुंची कर्नाटक की साकम्मा

HP News: रंग लाए जिला प्रशासन के प्रयास! 20 बरस बाद हिमाचल से परिवार के पास वापिस पहुंची कर्नाटक की साकम्मा