in

हिमाचल में सनसनी: कॉलेज जा रही छात्रा की गला रेतकर निर्मम ह**त्या! प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?

हिमाचल में सनसनी: कॉलेज जा रही छात्रा की गला रेतकर निर्मम ह**त्या! प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?

हिमाचल में सनसनी: कॉलेज जा रही छात्रा की गला रेतकर निर्मम ह**त्या! प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?
TROWS

हिमाचल में सनसनी: कॉलेज जा रही छात्रा की गला रेतकर निर्मम ह**त्या! प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के तहत सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां 19 वर्षीय युवती की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

हिमाचल में सनसनी: कॉलेज जा रही छात्रा की गला रेतकर निर्मम ह**त्या! प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतका रोजाना की तरह सुबह अपने भविष्य के सपने बुनते हुए कॉलेज के लिए निकली थी।

Doon valley school

जैसे ही वह गोपालपुर के पास पहुँची, घात लगाए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि हत्या किसने की और क्यों की इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मगर स्थानीय लोगों की माने तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने छात्रा का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

JPERC 2025

वारदात की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे के असल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश या किसी अन्य पहलू से मामले को जोड़कर देख रही है।

उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के जरिए उन बाइक सवारों की पहचान करने में जुटी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: 100 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट में भीषण अग्निकांड! 8 दुकानें जलकर राख, 8 सिलेंडर ब्लास्ट

Himachal News Update: 100 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट में भीषण अग्निकांड! 8 दुकानें जलकर राख, 8 सिलेंडर ब्लास्ट

Himachal Latest News: कर्ज के बोझ तले दबे पशुपालक का छलका दर्द! 500 लीटर दूध बहाया, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Himachal Latest News: कर्ज के बोझ तले दबे पशुपालक का छलका दर्द! 500 लीटर दूध बहाया, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा