in

Himachal Latest News: कर्ज के बोझ तले दबे पशुपालक का छलका दर्द! 500 लीटर दूध बहाया, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

TROWS

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक पशुपालक का सब्र उस समय जवाब दे गया, जब सरकारी सिस्टम की बेरुखी उसकी मेहनत पर भारी पड़ने लगी।

Himachal Latest News: कर्ज के बोझ तले दबे पशुपालक का छलका दर्द! 500 लीटर दूध बहाया, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

एक तरफ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ एक पशुपालक को अपना खून-पसीने से कमाया गया दूध सड़क पर बहाना पड़ रहा है।

मामला है मंडी के बल्ह क्षेत्र का जहाँ एक पशुपालक ने करीब 500 लीटर दूध सरकारी उपक्रम मिल्कफेड के चक्कर प्लांट के बाहर बहा दिया। बल्ह क्षेत्र के किसान रवि सैनी ने मामले को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए।

Doon valley school

उन्होंने कहा मिल्कफेड पिछले दो दिनों से उनका दूध नहीं ले रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रवि सैनी ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में रवि सैनी बता रहे हैं कि वह रोजाना लगभग 500 लीटर दूध की आपूर्ति करता है और उनकी पूरी आजीविका इसी काम पर टिकी है। दो दिनों से दूध की खरीद न होने से उसे 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

JPERC 2025

रवि का कहना है कि वह 4 साल से डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपए का बैंक कर्ज लेकर 30 गायों के साथ यह स्वरोजगार शुरू किया था। हर माह लाखों रुपए बैंक में किस्त के रूप में जमा करने पड़ते हैं।

अगर सरकारी उपक्रम इसी तरह दूध लेने से मना करेंगे, तो वह कर्ज कैसे चुकाएंगे? उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जनता में भारी रोष है। लोग मिल्कफेड प्रबंधन और प्रशासन की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में सनसनी: कॉलेज जा रही छात्रा की गला रेतकर निर्मम ह**त्या! प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?

हिमाचल में सनसनी: कॉलेज जा रही छात्रा की गला रेतकर निर्मम ह**त्या! प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?

पकड़ा गया 19 साल की छात्रा का म**र्डर करने वाला हत्यारा: पुलिस-ग्रामीणों ने जंगल से दबोचा! कॉलेज जाते वक्त किया था हमला

पकड़ा गया 19 साल की छात्रा का म**र्डर करने वाला हत्यारा: पुलिस-ग्रामीणों ने जंगल से दबोचा! कॉलेज जाते वक्त किया था हमला