Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर हाई वोल्टेज ड्रामा! हिमाचल पुलिस ने 2 बार रोकी दिल्ली पुलिस, सुबह आरोपियों को लेकर हुई रवाना

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Holi 2026 -2

HP News: कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर हाई वोल्टेज ड्रामा! हिमाचल पुलिस ने 2 बार रोकी दिल्ली पुलिस, सुबह आरोपियों को लेकर हुई रवाना

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में दबिश दी। यहां पर दिल्ली पुलिस द्वारा एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन के मामले में तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

Indian Public School

नाका लगाकर रोकी दिल्ली पुलिस
जिसके बाद पुलिस तीनों को लेकर वापस दिल्ली लौटने लगी। लेकिन इसकी भनक जैसे ही हिमाचल पुलिस को लगी तो बीती दोपहर को दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी को बस स्टैंड शिमला, दूसरी को शोघी और 2 गाड़ियों को सोलन के धर्मपुर में रोक दिया गया।

Doon valley school

हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 20 जवान
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध बताया और तीनों युवकों को दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छुड़वाया गया। शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के करीब 20 अफसरों और कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस को दूसरी बार रोका
जिसके बाद उन्हें चक्कर कोर्ट ले जाया गया और फिर शाम करीब 7:30 बजे छोड़ दिया गया। जिसके बाद बीती रात जब दिल्ली पुलिस की टीम तीनों युवकों को लेकर जाने लगी तो उन्हें फिर से शोघी बैरियर पर शिमला पुलिस ने रोक दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

शिमला और दिल्ली पुलिस में बहसबाजी
दिल्ली पुलिस की गाड़ी रोके जाने पर शिमला पुलिस के आला अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। इस दौरान शिमला पुलिस के आईपीएस अधिकारी अभिषेक ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी से कहा कि अभी आप पर एफआईआर दर्ज हुई है, आप सहयोग करें, आपने तीन लोगों को अगवा किया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि मैं जांच में सहयोग करने को तैयार हूं। लेकिन आप मुझे आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से रोक रहे हैं। इसी बात को लेकर काफी देर तक बहस चलती रही और फिर दिल्ली पुलिस की टीम को साथ लगती पुलिस चेक पोस्ट में ले जाया गया।

यहां पर शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच किसी तरह मामला शांत हुआ और पुलिस के अधिकारियों ने बैठकर शांति से बातचीत की। आखिरकार सुबह 6:00 के आसपास दिल्ली पुलिस आरोपियों अरबाज खान, सौरभ सिंह और सिद्धार्थ अवधूत को लेकर रवाना हुई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: ट्रेनिंग के दौरान हिमाचल के BSF जवान को आया हार्ट अटैक! गई जान, घर में पसरा मातम

दुखद: ट्रेनिंग के दौरान हिमाचल के BSF जवान को आया हार्ट अटैक! गई जान, घर में पसरा मातम

HP News: आईटीआई में बागवानी, प्राकृतिक खेती और डेयरी तकनीक में एक वर्षीय पाठ्यकम शुरू

HP News: आईटीआई में बागवानी, प्राकृतिक खेती और डेयरी तकनीक में एक वर्षीय पाठ्यकम शुरू