in

Himachal News : हिमाचल के इस स्कूल में पेपर से छेड़छाड़! फॉरेंसिक रिपोर्ट ने खोली पोल, परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

TROWS

Himachal News : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

Himachal News : हिमाचल के इस स्कूल में पेपर से छेड़छाड़! फॉरेंसिक रिपोर्ट ने खोली पोल, परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

दरअसल, बिलासपुर जिला के झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा के छात्रों और उनके परिजनों ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। छात्रों और अभिभावकों द्वारा उठाए गए इस मामले में अब फॉरेंसिक रिपोर्ट ने आरोपों को पुख्ता कर दिया है।

टेंपरिंग की पुष्टि
जी हाँ, स्कूल शिक्षा बोर्ड की फॉरेंसिक जांच में टेंपरिंग की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को बिलासपुर स्थित सर्किट हाउस में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर छात्रों और उनके माता-पिता ने उत्तर पुस्तिकाओं में कथित छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Doon valley school

ड्राइंग विषय में मिले कम अंक
छात्रों और उनके माता-पिता ने बताया कि परीक्षा केंद्र झंडूता में था। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं कुछ समय तक स्कूल में ही रहीं और बाद में बोर्ड को भेजी गईं। परिणाम घोषित होने पर कई होनहार छात्रों को ड्राइंग विषय में अप्रत्याशित रूप से बहुत कम अंक दिए गए।

कम अंकों के कारण कई छात्र मेरिट सूची में स्थान बनाने से चूक गए। परिजनों का आरोप है कि जिस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था, नियमों के विपरीत उसी को एग्जामिनेशन कलेक्शन सेंटर भी बना दिया गया, जिससे उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की संभावना बढ़ गई।

JPERC 2025

दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई 
शिकायत के बाद बोर्ड की फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह सामने आया कि उत्तर पुस्तिकाओं में टेंपरिंग की गई थी। अभिभावकों का कहना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

छात्रों और उनके अभिभावकों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव से मांग की है कि इस मामले में लंबित कार्रवाई को तुरंत पूरा किया जाए और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों/शिक्षकों को कड़ी सजा दी जाए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: स्कूटी पर चोरी-छिपे ले जा रहा था नशीले कैप्सूल और गोलियां! SIU टीम ने ऐसे दबोचा तस्कर

Sirmour News: स्कूटी पर चोरी-छिपे ले जा रहा था नशीले कैप्सूल और गोलियां! SIU टीम ने ऐसे दबोचा तस्कर

Himachal Tourism: मनाली में उमड़ रही टूरिस्ट की भीड़! रोजाना पहुंच रहे 25 हजार से ज्यादा पर्यटक, होटलों में 40 फीसदी तक छूट

Himachal Tourism: मनाली में उमड़ रही टूरिस्ट की भीड़! रोजाना पहुंच रहे 25 हजार से ज्यादा पर्यटक, होटलों में 40 फीसदी तक छूट