Asha Hospital
Holi 2026
in

Crypto Currency: क्रिप्टोकरंसी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी! ईडी ने फ्रीज की 1.2 करोड़ की संपत्ति

TROWS

Crypto Currency: हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरंसी के नाम पर हुई करोड़ों रुपए की ठगी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी की ओर से इस मामले में संदिग्धों की 1.2 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है।

Holi 2026 -2

Crypto Currency: क्रिप्टोकरंसी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी! ईडी ने फ्रीज की 1.2 करोड़ की संपत्ति

संपत्ति फ्रीज करने के बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है, जिसको लेकर जांच तेज कर दी गई है। ऐसे में जल्द ही इस मामले में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सकता है।

Indian Public School

क्या है मामला
दरअसल, हिमाचल और पंजाब के हजारों लोगों को फर्जी क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगा गया है। इस दौरान शातिरों ने लोगों को 2,300 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

Doon valley school

जिसके बाद दोनों राज्यों के विभिन्न पुलिस थानों में पीड़ित अपने साथ हुई इस ठगी को लेकर शिकायत देने पहुंचे। जिसके बाद मामला ईडी तक पहुंचा और जाँच शुरू की गई। टीम ने दो दिन पहले यानी शनिवार को हिमाचल और पंजाब में एक साथ आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी।

1.2 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
जिसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत ईडी ने 1.2 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की। इनमें तीन तिजोरियां, बैंक में जमा राशि और एफडी को फ्रीज कर दिया गया है। साथ ही मामले में कई अचल-संपत्तियों में निवेश से जुड़े दस्तावेज, निवेशकों का विवरण, कमीशन ढांचा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मुख्य आरोपी फरार
बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी मंडी निवासी सुभाष शर्मा को बनाया गया है जोकि विदेश भाग चुका है। आरोप है कि सुभाष और उसके सहयोगी ने डीजीटी, कोर्वियो, वोस्क्रो, हाइपनेक्स्ट और ए-ग्लोबल जैसे फर्जी माध्यमों से क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों से करोड़ों रूपए की ठगी की।

आरोप है कि लोगों को कई गुणा अधिक लाभ का लालच दिया गया और लोगों को ठगने के लिए कई नई कंपनियां तक शुरू की गईं ताकि किसी को भी उनपर शक न हो। ऐसे में अब शेल कंपनियों के संचालक, कमीशन एजेंट, बिल्डर और आरोपियों के रिश्तेदार ईडी के रडार पर आ चुके हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: सड़क पर पैदल जा रही 7 साल की बच्ची को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा! गई जान

दुखद: सड़क पर पैदल जा रही 7 साल की बच्ची को तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा! गई जान

HP News: गरीब परिवार की बेटियों का सहारा बन रही यह योजना! शादी पर शगुन के रूप में दी जा रही 31 हजार रुपए की राशि

HP News: गरीब परिवार की बेटियों का सहारा बन रही यह योजना! शादी पर शगुन के रूप में दी जा रही 31 हजार रुपए की राशि