Diploma Courses After 10th: 10वीं के बाद जरूर करें यह कोर्सेज! मिल जाएगी मनचाही जॉब
Diploma Courses After 10th: जैसे- जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे विभिन्न प्रकार की गला काट प्रतियोगिताएं भी अस्तित्व में आ रही है। आजकल यदि आपको बेहतर जॉब प्राप्त करनी है तो केवल एकेडमिक स्कोर ही मायने नहीं रखते बल्कि आपका कौशल और आपका व्यवहारिक ज्ञान भी काफी महत्वपूर्ण साबित होता है ।

Diploma Courses After 10th: 10वीं के बाद जरूर करें यह कोर्सेज! मिल जाएगी मनचाही जॉब
ऐसे विभिन्न प्रकार के कौशल और व्यवहारिक ज्ञान हासिल करने के लिए अब बच्चे ज्यादा लंबे समय तक इंतजार भी नहीं करते और पढ़ाई के साथ-साथ ही प्रैक्टिकल स्किल सीखना शुरू कर देते हैं। जी हां, आजकल बच्चों के लिए पढ़ाई के दौरान ही प्रैक्टिकल स्किल सिखना बहुत जरूरी हो गया है ।

यह प्रैक्टिकल स्किल्स न केवल बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करते हैं बल्कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर भी देते हैं जिससे बच्चे व्यवहार कुशल बन पाते हैं और आगे चलकर बेहतरीन जॉब हासिल कर पाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही प्रैक्टिकल स्किल Diploma courses के बारे में बताने वाले हैं जिसका लाभ बच्चे 10वीं के बाद उठा सकते हैं और इन डिप्लोमा कोर्स को कर वे बेहतरीन जॉब के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


आईए जानते हैं 10 वीं के बाद किए जाने वाले हाय डिमांडिंग Diploma courses के बारे में विस्तारित विवरण
Diploma in Engineering
टेक्नोलॉजी में रूचि रखने वाले छात्र 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं और मैकेनिकल ,इलेक्ट्रिकल, सिविल या कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्सेज में डिप्लोमा लेकर इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में उतर सकते हैं।

Diploma in electrical and electronics
यदि किसी छात्र को इलेक्ट्रिकल /इलेक्ट्रॉनिक्स फील्ड में ज्यादा रुचि है तो वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला ले सकता है और इसमें अपना कैरियर बन सकता है।
Diploma in hotel management
आजकल होटल इंडस्ट्री में काफी उछाल देखा जा रहा है । छात्र 10वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा पूरा कर होटल इंडस्ट्री में भी करियर बना सकते हैं।
Diploma in computer application
यदि छात्र IT सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो लंबी चौड़ी अवधि के डिग्री कोर्सेज न करते हुए डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन कोर्स को पूरा कर सकते हैं और वेब डिजाइनिंग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे स्किल्स सीख सकते हैं।
Diploma in nursing
यदि किसी छात्र को हेल्थ सेक्टर में काम करना है और MBBS जैसे टाइम कंजूमिंग कोर्स में नहीं उलझना चाहता तो वह डिप्लोमा इन नर्सिंग जैसे कोर्स को पूरा कर अस्पताल और क्लीनिक में नौकरी प्राप्त कर सकता है ।
Diploma in graphic designing
ग्राफिक डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह में बेहतरीन कोर्स है। डिजिटल और क्रिएटिव फील्ड का एक अनूठा संगम जिसे पूरा कर छात्र एडिटिंग एनीमेशन और डिजाइनिंग का काम शुरू कर सकते हैं ।
Diploma in fashion designing
वे छात्र जो फैशन इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं उनके लिए एक यह एक बेहतर विकल्प सिद्ध हो सकता है। इस डिप्लोमा के बाद छात्र फैशन डिजाइनिंग में अपना कैरियर बना सकते हैं।
Diploma in finance and accountancy
यदि किसी छात्र को फाइनेंस और अकाउंटेंसी में ज्यादा रुचि है तो वह CA/ ICWA जैसे कोर्सेज में दाखिला न लेते हुए फाइनेंस और अकाउंटिंग का डिप्लोमा पूरा कर बैंक और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में जब प्राप्त कर सकता है।
Diploma in beauty and makeup
ब्यूटी और वैलनेस इंडस्ट्री आजकल अपने बेहतरीन उछाल पर है। ऐसे में वे भी सभी छात्र जो 10वीं के बाद स्किन केयर ,हेयर केयर मेकअप विद्यालय फूल से जोड़ना चाहते हैं यह उनके लिए परफेक्ट कोर्स सिद्ध हो सकता है।
Diploma in food technology
कुकिंग या उससे जुड़ी क्षेत्र में जो छात्र दिलचस्पी रखते हैं उन सभी के लिए फूड प्रोसेसिंग और फूड टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा काफी बेहतर विकल्प सिद्ध हो सकता है। यह फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है।
10 वीं के बाद इन डिप्लोमा को करने के फायदे
● 10 वीं के बाद यदि कोई छात्र इन डिप्लोमा कोर्स को कर लेता है तो छात्र 2 वर्ष के भीतर व्यावहारिक स्किल में ट्रेन हो जाता है।
● इन डिप्लोमा कोर्सेज में छात्रों को प्रैक्टिकल स्किल सिखाए जाते हैं जिसे करने के तुरंत बाद ही छात्रों को हाय डिमांडिंग जॉब मिल जाते हैं।
● इन डिप्लोमा कोर्सेज में छात्रों को अन्य डिग्री कोर्सेज की तुलना में काफी कम समय लगता है।
● वहीं छात्र कम समय मे इस कोर्स को को पूरा करने के बाद उच्च शिक्षण के साथ-साथ बेहतरीन कंपनी में जॉब करने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


