Asha Hospital
Holi 2026
in

Deepawali Bonus Investment Options: दीपावली बोनस को खर्च करें या निवेश? यह है समझदारी से धन बढ़ाने का सही उपाय

TROWS

Deepawali Bonus Investment Options: दीपावली का त्योहार खुशी, समृद्धि और उत्साह का प्रतीक है। इस अवसर पर कई संस्थाएं अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देती हैं जिससे परिवारों में उत्साह का माहौल बन जाता है। पर कई बार होता ऐसा है कि यह बोनस खरीदारी उपहार या मौज मस्ती में खर्च हो जाता है और बाद में सवाल आता है कि आखिर पैसा गया कहां?

Holi 2026 -2

Deepawali Bonus Investment Options: दीपावली बोनस को खर्च करें या निवेश? यह है समझदारी से धन बढ़ाने का सही उपाय

ऐसे में यदि आप थोड़ी समझदारी और योजना से काम लें तो दीपावली का बोनस आपके भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार बन जाता है। जी हां, यदि आप बोनस को स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल ग्रोथ का जरिया बनाते हैं तो आपको भविष्य में वेल्थ क्रिएशन में सहायता मिल सकती है और आज के इस लेख में हम आपको इसी का विवरण देंगे, जहां हम बताएंगे की बोनस को कहां और कैसे निवेश किया जाए ताकि यह बोनस आने वाले वर्षों में आपको समृद्धि दे सके।

Indian Public School

दीवाली बोनस को निवेश करने के इंवेस्टमेन्ट विकल्प
खर्च से पहले बनाये निवेश योजना: जैसे ही आपको बोनस मिलता है तो सबसे पहले प्राथमिकताएं तय करें। सोचें की क्या कुछ बकाया है? और यदि बकाया नहीं है तो इसे इन्वेस्ट करें। इन्वेस्टमेंट के लिए 60% निवेश 20% बचत और 20% त्यौहार का फंड

Doon valley school

अपनाएं म्युचुअल फंड SIP: यदि दीपावली के शुभ अवसर पर आप म्युचुअल फंड SIP शुरू करते हैं तो भविष्य में यह बड़ा धन बन सकता है। आप चाहे तो पूरे बोनस को डायवर्सिफाइड फंड में निवेश कर सकते हैं अथवा आप डेब्ट फंड या हाइब्रिड फंड में निवेश आरंभ कर सकते हैं।

सोना या सिल्वर ETF: दीपावली का मौका हो और सोना ना खरीदा जाए ऐसा कैसे हो सकता है? ऐसे में आप चाहे तो बोनस की रकम को गोल्ड ETF या सिल्वर ETF के रूप में भी निवेश कर सकते हैं। वर्तमान में ₹2000 से 5000 का ETF करना समझदारी भरा विकल्प माना जाता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इमरजेंसी फंड का रखें ध्यान : कई बार हम इमरजेंसी फंड को अनदेखा करते हैं जो भविष्य में काफी गलत निर्णय साबित हो सकता है। ऐसे में बोनस का एक हिस्सा इमरजेंसी फंड के रूप में हमेशा अलग रखें। आप चाहे तो इसे रिकरिंग डिपॉजिट में भी जमा कर सकते हैं ताकि आप इसका त्वरित निकास कर सके।

शेयर मार्केट से करें शुभ शुरुआत: इसके अलावा आप बोनस के फंड को शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं। दिवाली के बाद शेयर मार्केट में रफ्तार दिखाई देती है खासकर ब्लू चिप कंपनियों में या इंडेक्स फंड में निवेश कर आप अच्छी खासी इनकम कमा सकते हैं।

परिवार के लिए बीमा या शिक्षा निवेश: यदि आप चाहे तो बोनस को आप टर्म इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस में भी डाल सकते हैं अथवा अपने बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षा योजना या चाइल्ड म्युचुअल फंड में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर दीपावली के दौरान मिलने वाले बोनस को यदि आपने समझदारी से इस्तेमाल किया तो एक ओर जहां आप क्षेत्र 80c के अंतर्गत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं वही दीर्घकालिक सुरक्षा और वेल्थ क्रिएशन की नींव भी रख सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: हिमाचल के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन! अस्पताल में उपचार के दौरान तोडा दम

दुखद: हिमाचल के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन! अस्पताल में उपचार के दौरान तोडा दम

Himachal Crime News: पुलिस ने पकड़ा 29.32 ग्राम चिट्टा! पंजाब के दो युवकों सहित तीन अरेस्ट

Himachal Crime News: पुलिस ने पकड़ा 29.32 ग्राम चिट्टा! पंजाब के दो युवकों सहित तीन अरेस्ट