OTT Queen Shefali Shah: दिल्ली क्राइम से दिल जीतने वाली शेफाली शाह ने बयां किया अपना दर्द! दाँव पर लगाया था आत्म सम्मान
OTT Queen Shefali Shah: शेफाली शाह भारतीय मनोरंजन जगत का सबसे चर्चित नाम बन चुकी हैं। जी हां, खासकर OTT प्लेटफार्म पर उनके दमदार और यादगार प्रदर्शन की वजह से उन्होंने लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

OTT Queen Shefali Shah: दिल्ली क्राइम से दिल जीतने वाली शेफाली शाह ने बयां किया अपना दर्द! दाँव पर लगाया था आत्म सम्मान
‘दिल्ली क्राइम’ जैसे वेब सीरीज में उनके अभिनय को सबसे ज्यादा सराहा गया है और अपने इस किरदार से उन्होंने ग्लोबल दर्शकों को भी अपना मुरीद बना दिया है। शेफाली शाह ने अपनी कला, दृढ़ता और आत्मविश्वास से इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल किया है।
छोटे पर्दे से शुरू हुआ उनका यह सफर बॉलीवुड में सत्या, मानसून वेडिंग, दिल धड़कने दो जैसी यादगार भूमिका तक पहुंचा। हालांकि पर्दे पर बेपरवाह दिखने वाली शेफाली शाह का जीवन इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने अपनी निजी जीवन में कई जटिल अनुभव भी देखे हैं। खासकर अपनी पहली शादी के दौरान।


पहली शादी में दाँव पर लगाया आत्म सम्मान
शेफाली शाह ने हाल ही में मीडिया के साथ बात करते हुए अपनी पहली शादी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में एक साथ काम करते-करते उन्हें टीवी अभिनेता हर्ष छाया से प्यार हुआ। धीरे-धीरे उनका यह प्यार और गहरा होता चला गया और 1994 में दोनों ने शादी कर ली।
हालांकि दोनों का रिश्ता वर्ष 2000 तक चला और शेफाली शाह ने अपने आत्म-सम्मान और खुशी को चुना। इसीलिए उन्होंने इस रिश्ते से बाहर निकालना जरूरी समझा। बता दें, मीडिया से बात करते समय शेफाली शाह ने खुलकर बताया कि उनके लिए यह शादी घुटन और भावनात्मक दर्द का कारण बन गई थी।

उन्हें इस रिश्ते में ऐसा महसूस कराया जा रहा था जैसे उनकी कीमत एक पिज्जा से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्हें लगने लगा था कि वह खुद को खो रही हैं और जीवन की ऊर्जा दूर हो रही हैं। इसीलिए उन्होंने इस रिश्ते से बाहर निकलने का निर्णय लिया। उन्होंने फैसला किया कि वह अपने लिए बेहतर जीवन चुनेंगी भले ही उन्हें अकेला ही क्यों न रहना पड़े, परंतु वे अपने आत्म सम्मान से समझौता नहीं करेंगी।
निर्माता निर्देशक विपुल शाह संग अब काफी खुश हैं शेफाली
हालांकि पहली शादी की असफलता के बाद शेफाली शाह ने निर्माता निर्देशक विपुल शाह से दूसरा विवाह किया। उन्होंने विपुल शाह के साथ अपने विवाह को अपने जीवन का सबसे सही फैसला बताया है। शेफाली और विपुल शाह के दो बेटे हैं आर्यमान और मौर्य। शेफाली आज एक खुशहाल पारिवारिक जीवन की रही हैं।
शेफाली शाह का मानती हैं कि हम सभी के जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, लेकिन अपने सम्मान और अपनी खुशियों के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए शेफाली शाह ने हमेशा चरित्र प्रधान और चुनौती पूर्ण भूमिकाओं को चुना है।
बात करें उनके नेटवर्थ की तो वह एक सफल अभिनेत्री हैं, जो करोड़ों की संपत्ति की मालिकिन हैं। वही उनके पति विपुल शाह भी जाने-माने निर्माता निर्देशक है। पति पत्नी न केवल नेशनल बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर जान पहचान रखते हैं। और पिछले कुछ समय से शेफाली शाह OTT दर्शकों के बीच काफी फेमस हो चुकी है।
जहां तक उनकी कुल संपत्ति की बात है तो अभी तक सटीक आंकड़ों के बारे में कुछ भी कहना मुमकिन नहीं। लेकिन शेफाली शाह कई दशकों से टीवी जगत और बॉलीवुड में सक्रिय है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने कामयाबी का परचम लहरा रही हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



