AI Impact Summit 2026: दिल्ली में चल रहा दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट! 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही, बड़ी घोषणाएं

AI Impact Summit 2026: भारत को इस वक्त दुनिया के सबसे बड़े Artifical Intelligence कार्यक्रम ‘एआई इंपैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी करने का अवसर मिला है। आज AI इम्पैक्ट समिट का दूसरा दिन है जोकि 20 फरवरी तक देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में चला हुआ है।

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में चल रहा दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट! 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही, बड़ी घोषणाएं
आज दूसरे दिन इस समिट में कई घोषणाएं होने वाली हैं। इस समिट में दुनिया भर से 100 से ज्यादा देश और 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। बीते कल AI इम्पैक्ट समिट का पहला दिन सफल रहा है और इस दौरान कई बड़े ऐलान भी हुए है।

पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र AI Impact Expo रहा है, जहां 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए गए। कंपनी और स्टार्टअप ने अपने-अपने एग्जिबिशन पर AI इनोवेशन और फायदों के बारे में बताया है। AI इंडस्ट्री की दिग्जज कंपनियों जैसे ओपनएआई, एंथ्रॉपिक, गूगल आदि ने भी अपने एग्जिबिशन शोकेश किए हैं।


एंथ्रोपिक ने भारत में पहला ऑफिस ओपन किया
AI फर्म एंथ्रोपिक ने भारत के बेंगलुरु शहर में अपना पहला ऑफिस ओपन कर लिया है। कंपनी का यह भारत में पहला और एशिया-पैसिफिक में दूसरा ऑफिस है। इसके साथ कंपनी ने भारत में उद्यम, शिक्षा तथा कृषि क्षेत्रों में विभिन्न साझेदारियों की भी घोषणा की है।
कंपनी का पहला ऑफिस तोक्यो में है। एंथ्रोपिक की इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर इरीना घोष का कहना है कि भारत दुनिया के सबसे अच्छे अवसरों में से एक है। इससे AI के फायदे ज्यादा लोगों और एंटरप्राइज तक पहुंच सकते हैं।

मुनाफे पर ध्यान देंगी कंपनियां
HCL के सीईओ विनीत नैय्यर ने कहा कि भारतीय आईटी कंपनियां रोजगार जनरेट करने पर नहीं बल्कि मुनाफे पर ध्यान देंगी। Khosla Ventures के संस्थापक विनोद खोसला ने बताया कि IT Services और BPO जैसे बिजनेस पर बड़ा बदलाव दिखेगा। ये बदलाव करीब आने वाले 5 साल में नजर आएगा।
क्या बोले पीएम
India AI Impact Summit 2026 के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि एआई का उपयोग सभी के लाभ के लिए कैसे किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बुद्धिमत्ता, तर्कसंगतता और निर्णय लेने की क्षमता विज्ञान और प्रौद्योगिकी को जनता के लिए उपयोगी बनाती है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का उद्देश्य यह पता लगाना भी है कि एआई का उपयोग सभी के लाभ के लिए कैसे किया जा सकता है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


