गुड न्यूज़: दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच हर दिन उड़ेंगी फ्लाइट्स! सरकार और एलायंस एयर के बीच MOU साइन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलायंस एयर लिमिटेड के साथ दिल्ली-शिमला तथा शिमला-धर्मशाला मार्गों पर दैनिक उड़ानें संचालित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

गुड न्यूज़: दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच हर दिन उड़ेंगी फ्लाइट्स! सरकार और एलायंस एयर के बीच MOU साइन
यह पहल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व राजधानी शिमला तथा धर्मशाला के बीच सीधा हवाई सम्पर्क स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों मार्गों पर सप्ताह के सातों दिन उड़ान सेवाएं संचालित की जाएगी।

विवेक भाटिया ने बताया कि संचालन विवरण के अनुसार प्रस्तावित उड़ानें एटीआर 42-600 विमान द्वारा संचालित की जाएगी, जिसमें 48 सीटों की क्षमता उपलब्ध होगी। इन उड़ानों का वाणिज्यिक संचालन अप्रैल, 2026 के अंतिम सप्ताह में आरम्भ किया जाएगा।


यह एमओयू संचालन शुरू होने की तिथि से 12 माह की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों के संचालन के लिए 100 प्रतिशत व्यवहार्यता अंतर भुगतान (वीजीएफ) राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह राशि पूर्णतः अनुदान के रूप में एलायंस एयर को प्रदान की जाएगी।
कुल अनुमानित वार्षिक वीजीएफ व्यय 32.64 करोड़ रुपये आंका गया है। निदेशक ने बताया कि यह एमओयू न केवल राष्ट्रीय राजधानी और शिमला के मध्य सीधा हवाई सम्पर्क स्थापित करेगा, बल्कि राज्य के भीतर शिमलादृधर्मशाला कनेक्टिविटी को भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में पर्यटन को गति देने एवं आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



