in

हिमाचल में दरिंदगी: अमरूद तोड़ने पर रिटायर्ड फौजी ने 6 साल की बच्ची को रेलिंग से बांधकर पीटा! मर्चेंट नेवी कैप्टन ने देवदूत बनकर बचाया

TROWS

ऊना स्थित बहडाला गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहाँ, रिटायर्ड फौजी द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ क्रूर व्यवहार किया गया। यहाँ रिटायर्ड फौजी ने मात्र अमरूद तोड़ने के अपराध में एक 6 साल की मासूम बच्ची को सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

हिमाचल में दरिंदगी: अमरूद तोड़ने पर रिटायर्ड फौजी ने 6 साल की बच्ची को रेलिंग से बांधकर पीटा! मर्चेंट नेवी कैप्टन ने देवदूत बनकर बचाया

घटना 5 अप्रैल को ऊना के बहडाला में घटी। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक के घर के बाहर अमरूद के पेड़ की टहनियां निकली हुई थीं। बच्ची वहां अमरूद तोड़ने पहुंची थी, जिसे देखकर आरोपी आपा खो बैठा।

हाथ-पांव सीढ़ियों की रेलिंग से बांधे
इस दौरान उसने बच्ची के हाथ-पांव सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिए गए। इसके बाद उसने बच्चे को जमकर पीटा। बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उसने छोड़ा नहीं। इसके बीच मर्चेंट नेवी में कैप्टन रोहित जसवाल उस समय वहां से गुजर रहे थे।

Doon valley school

कैप्टन ने बच्ची को छुड़वाया
बच्ची की चीखें सुनकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मासूम को बेरहमी से बांधा गया है। कैप्टन रोहित ने न केवल बच्ची को छुड़वाया, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची लगातार “अंकल बचा लो, अंकल बचा लो” कहकर मदद मांगती रही।

आरोपी को किया अरेस्ट
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद, एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का बयान दर्ज किया है।

JPERC 2025

उधर, एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने डिटेन (हिरासत) कर लिया है। आरोपी के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) और JJ Act (जुवेनाइल जस्टिस एक्ट) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: आज की राहत के बाद कल फिर आसमान से बरसेगी आफत! बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Himachal Weather: आज की राहत के बाद कल फिर आसमान से बरसेगी आफत! बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Himachal Latest News: गोपाल योजना के तहत 14.68 करोड़ रुपये वितरित, बेसहारा गौवंश का संरक्षण होगा सुनिश्चित

Himachal Latest News: गोपाल योजना के तहत 14.68 करोड़ रुपये वितरित, बेसहारा गौवंश का संरक्षण होगा सुनिश्चित