Achievement: देश सेवा के लिए लाखों के पैकेज को कहा ना! अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का बेटा

Achievement: हिमाचल प्रदेश के बेटे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर न केवल परिजनों को गौरवान्वित किया है, बल्कि वह प्रदेश के अन्य बेटों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरे है।

Achievement: देश सेवा के लिए लाखों के पैकेज को कहा ना! अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का बेटा
बिलासपुर जिले के बरठीं गांव से संबंध रखने वाले ओम गौतम ने यह कामयाबी हासिल कर साबित कर दिखाया है कि अटूट संकल्प, आत्म-अनुशासन और निरंतर कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

उनकी यह सफलता न केवल शारीरिक श्रम, बल्कि समय के सही प्रबंधन और लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने का परिणाम है। ओम गौतम के पिता केशव गौतम शिक्षा विभाग में उपनिदेशक के पद पर तैनात हैं, जबकि माता रेखा गौतम राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वरिष्ठ डाटाबेस विश्लेषक के पद पर सेवाएं दे रही है।


लाखों के पैकेज को ठुकराया
बता दें कि गौरव ने मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों रुपए के पैकेज को ठुकरा कर देश सेवा की राह चुनी है। उनका चयन फ्रांस की मल्टी नैशनल कंपनी में इंजीनियर के रूप में हुआ था जहाँ उन्हें लाखों रुपए का आकर्षक वेतन पैकेज मिल रहा था।
लेकिन उनका सपना नौकरी नहीं बल्कि वर्दी पहनकर देश की सेवा करना था। इसी वजह से उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया और पूरी तरह से रक्षा सेवाओं की तैयारी में जुट गए। इसी बीच उन्होंने कड़ी मेहनत के बलबूते भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर लिया।


एनआईटी हमीरपुर से की बीटेक
ओम गौतम ने राजधानी शिमला के प्रतिष्ठित डीएवी लक्कड़ बाजार से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद, उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान एनआईटी हमीरपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



