Himachal News Alert: दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आया था टूरिस्ट! अचेत होकर गिरा, गवाई जान

Himachal News Alert: कांगड़ा जिला की पर्यटन नगरी मैक्लॉडगंज में यूपी के टूरिस्ट का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी राहुल (33) अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कांगड़ा आया हुआ था।

Himachal News Alert: दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आया था टूरिस्ट! अचेत होकर गिरा, गवाई जान
सभी दोस्त यहां होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे। राहुल और उसके दोस्त मैक्लॉडगंज तथा भागसू नाग क्षेत्र में घूमने के लिए गए हुए थे।

तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
तभी भागसू नाग वाटरफॉल के ऊपर बने ट्रैकिंग मार्ग के पास अचानक ही राहुल की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। जब तक युवक के दोस्त कुछ कर पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


जिसके बाद दोस्तों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी दी। सूचना मिलने के बाद मैक्लॉडगंज पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मृतक युवक के दोस्तों के बयान दर्ज किये गए।
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
इसके साथ ही पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई होगी।


हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। अब परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




