in

Himachal News: ग्रामीणों ने खड्ड पर लगाए लोहे के एंगल! फिर निकाली पिकअप, 9 माह से फंसी थी

TROWS

Himachal News: मंडी जिले के पंडोह में ग्रामीणों द्वारा पिछले तकरीबन 9 माह से फंसी पिकअप को लोहे के एंगल लगाकर सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोग भी ग्रामीणों के इस हैरत अंगेज जुगाड़ से हैरान रह गए।

Himachal News: ग्रामीणों ने खड्ड पर लगाए लोहे के एंगल! फिर निकाली पिकअप, 9 माह से फंसी थी

दरअसल, तरुण ठाकुर की पिकअप गाड़ी पंडोह के साथ लगती पंचायत छपराहन के गांव कुट में पिछले वर्ष मई में भारी बारिश के कारण फंस गई थी। भारी बरसात के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण इस गाड़ी को गांव से निकाल पाना बेहद मुश्किल था।

ऐसे में वाहन मालिक को भी गाड़ी के फंसने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग मांगा और गाड़ी को निकालने की बात की तो ग्रामीण भी एकदम से उनकी मदद करने को सहमत हो गए।

Doon valley school

इस दौरान गांव के लोगों ने गाड़ी को बाहर निकालने के लिए खड्ड पर जान जोखिम में डालकर लोहे के एंगल लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने खड्ड के ऊपर दोनों तरफ लोहे के मोटे एंगल लगाएं।

इसके बाद तरुण ठाकुर अपनी पिकअप गाड़ी को लेकर मौके पर पहुंचे और उन लोहे के एंगल से अपनी गाड़ी को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। उधर, तरुण ठाकुर सहित ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

JPERC 2025

उन्होंने बताया कि पिछली बरसात में सड़क को काफी क्षति पहुंची थी, जिसके चलते रास्ता चलने योग्य भी नहीं रहा है। इतने महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आया था टूरिस्ट! अचेत होकर गिरा, गवाई जान

Himachal News Alert: दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आया था टूरिस्ट! अचेत होकर गिरा, गवाई जान

Gold Silver Prices : जंग के बीच लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट! चांदी भी फिसली, जानें नए रेट्स

Gold Silver Prices : जंग के बीच लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट! चांदी भी फिसली, जानें नए रेट्स